फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Unruly elements smeared soot on the Ambedkar statue, the DM himself wiped it with a handkerchief

Jaunpur News: आंबेडकर प्रतिमा पर अराजक तत्वों ने पोती कालिख, खुद डीएम ने रुमाल से पोंछा

Fri, 06 Mar 2026 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Unruly elements smeared soot on the Ambedkar statue, the DM himself wiped it with a handkerchief
डा. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा की सफाई करते डीएम डा. दिनेश चंद्र सिंह। संवाद
जौनपुर। जिलाधिकारी आवास के बेहद करीब आंबेडकर तिराहा स्थित डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ की घटना से बृहस्पतिवार को शहर में हंगामा गया। बुधवार रात कुछ अज्ञात अराजक तत्वों ने प्रतिमा के चेहरे पर काली स्याही पोत दी। सुबह जब लोगों की नजर इस पर पड़ी तो बड़ी संख्या में ग्रामीण और लोग मौके पर जुट गए और विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने न केवल प्रदर्शनकारियों को शांत कराया, बल्कि खुद पानी की बाल्टी मंगवाकर प्रतिमा की सफाई की। डीएम ने रुमाल से बाबा साहेब की प्रतिमा को पोछकर उसकी गरिमा बहाल की, जिसके बाद आक्रोशित लोग शांत हुए। डॉ. लाल बहादुर सिद्धार्थ और अन्य प्रदर्शनकारियों ने इस कृत्य को करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रतिमा के पास स्थायी पुलिस बूथ बनाने का सुझाव दिया। सीओ सिटी गोल्डी गुप्ता ने बताया कि आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि शरारती तत्वों की पहचान की जा सके। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed