फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Unknown body found in canal

नहर में मिला अज्ञात अधेड़ का शव

Sun, 13 Sep 2020 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Unknown body found in canal
मड़ियाहूं । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव के पास शारदा सहायक नहर में शनिवार की सुबह एक अज्ञात अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के करीब पांच घंटे बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव पूरी तरह निर्वस्त्र था। उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

गांव के लोगों ने सुबह नहर में शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद ग्रामीणों देर तक पुलिस के आने का इंतजार करते रहे लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। नहर में पानी के सहारे शव करीब पांच किलोमीटर आगे जाकर कालीदासपुर गांव के पास पुलिया के पास फंस गया। फिर ग्रामीणों ने सीओ से शिकायत की कि पुलिस सूचना के बाद भी मौके पर नहीं पहुंची। शायद पुलिस को इस इंतजार में थी कि शव पानी के सहारे इस थाना क्षेत्र की सीमा से आगे निकल जाए तो वह पोस्टमार्टम कराने की झंझट से बंच जाए। लेकिन शव पुलिया में फंसने की सूचना मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed