फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   university of jaunpur, examination

पूविवि ने रोका 106 कालेजों का परीक्षा आवेदन

Thu, 09 Jan 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
university of jaunpur, examination
करंजाकला। संबद्धता नहीं लेने के चलते पूर्वाचल विश्वविद्यालय से संबद्ध 106 कालेजों का आनलाइन परीक्षा आवेदन देने पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने रोक लगा दिया है। इन कालेजों ने विश्वविद्यालय से संबद्धता लिए बिना ही छात्रों का दाखिला ले लिया है। विश्वविद्यालय की मुुख्य परीक्षाएं 25 फरवरी से प्रस्तावित हैं। परीक्षा के लिए आनलाइन आवेदन जमा करने के लिए आठ जनवरी तक का समय दिया गया था। लेकिन इन कालेजों ने संबद्धता का कोरम पूरा नहीं किया। जिसके कारण विश्वविद्यालय प्रशासन ने इन कालेजों का परीक्षा आवेदन लेने से इनकार कर दिया है। विश्वविद्यालय से कुल 909 कालेज संबद्ध हैं। जिसमें जौनपुर में 185, आजमगढ़ में 245, मऊ में 150, गाजीपुर में 328 और प्रयागराज जिले का एक कालेज संबद्ध है।
विज्ञापन

परीक्षा 2019-20 मुख्य परीक्षा के लिए अब तक 803 महाविद्यालयों ने परीक्षा फार्म आनलाइन कर दिया है। अभी तक 4,78,673 छात्रों के फार्म आनलाइन भरे जा चुके हैं। आनलाइन परीक्षा फार्म भरने के लिए विश्वविद्यालय ने आठ जनवरी का समय निर्धारित किया था।
विज्ञापन

तय तिथि बीत जाने के बाद भी 106 कालेजों ने परीक्षा फार्म आनलाइन नहीं किया है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि इन कालेजों ने संबद्धता लिए बिना ही छात्रों का दाखिला ले लिया है। कालेजों को संबद्धता पूरा करने के लिए पत्र जारी कर दिया गया था। महाविद्यालय ने हलफनामा दिया था मान्यता लेने का कोरम वह पूरा कर देंगे। लेकिन अभी तक मान्यता नहीं ली। जिसके चलते इन कालेजों में दाखिला लेने वाले छात्रों का परीक्षा फार्म आनलाइन करने से रोक दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन की सख्ती के बाद कालेजों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि प्रशासन ने साफ कर दिया है कि बिना संबद्धता के किसी भी कालेज का परीक्षा फार्म नहीं जमा किया जाएगा। परीक्षा फार्म जमा नहीं होने के कारण कालेज संचालक विश्वविद्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। परीक्षा अधीक्षक विनोद तिवारी का कहना है कि चालू सत्र में विश्वविद्यालय से कुल 909 कालेज संबद्ध हैं। जिसमें जौनपुर में 185, आजमगढ़ में 245, मऊ में 150, गाजीपुर में 328 और प्रयागराज जिले का एक कालेज संब़द्ध है। जिसमें से 106 कालेजों की संबद्धता नहीं होने के कारण परीक्षा आवेदन रोक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed