फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Unfaithful friend and girlfriend, both killed together

बेवफा निकले दोस्त और प्रेमिका, दोनों ने मिलकर की हत्या

Sat, 08 Jan 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Unfaithful friend and girlfriend, both killed together
जफराबाद। थाना क्षेत्र के समोपुर कला गांव में हुई बाइक मैकेनिक दीपक यादव हत्याकांड का पुलिस ने शुक्रवार को पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक जिस लड़की प्यार करता था, वो उसके दोस्त से भी प्यार करने लगी थी। जिसकी भनक लगने पर दीपक पाबंदी लग रहा था। साथ ही उसे अपने साथ मुंबई चलने का दबाव बना रहा था, लेकिन नहीं जाना चाह रही थी, जिसके चलते दोनों ने साजिश कर मंगलवार की रात बुलाकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद, उसके शव को घर से 500 मीटर दूर एक चिलबिल के पेड़ के नीचे रख दिया था।
विज्ञापन

जफराबाद थाना सम्मोपुर कला गांव निवासी मुन्नालाल यादव का बेटा दीपक यादव (22) गांव के ही एक इंद्रजीत के साथ एक दुकान पर बाइक मैकेनिक था। दोनों में दोस्ती भी थी। दीपक गांव की ही प्रीति से करीब दो साल से प्यार करता था। दोनों के प्रेम संबंध की जानकारी दीपक के दोस्त व प्रीति के पड़ोसी इंद्रजीत को भी थी। बाद में प्रीति और इंद्रजीत में प्रेम संबंध हो गया। इसकी भनक दीपक को दो माह पहले लग गई। इस पर उसने अपनी प्रेमिका को इंद्रजीत के नजदीक न जाने की सलाह दी थी। वह मुंबई चलने की बात करता था, लेकिन वह तैयार नहीं थी। वह आत्महत्या करने की धमकी देता था। उसने पूरी कहानी इंद्रजीत से बताई और यह भी कहा कि वह उसे दूर करना चाहता है। इस पर दोनों ने साजिश रची। फोन कर मंगलवार की रात दीपक को बुलाया गया। इसके बाद प्रीति ने दीपक को पीछे से पकड़ लिया, जबकि इंद्रजीत ने उसका गमछे से गला दबा दिया। थानाध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों मामले को आत्महत्या का रूप देने की भी कोशिश की थी लेकिन मृतक के परिजनों के शक, खोजी कुत्ते के सुराग और कॉल डिटेल्स खंगाले जाने के बाद दोनों संदेह के दायरे में आ गए और तीन दिन लगातार पूछताछ में सच सामने आ गया। पुलिस ने मृतक की मां गुलाबी देवी की तहरीर पर उसके मित्र इंद्रजीत तथा प्रेमिका प्रीति यादव पर केस दर्ज कर न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन

पहले इंद्रजीत ने सुनाई थी यह कहानी
जफराबाद। संदेह होने पर पुलिस ने दोनों को घटना के ही दिन हिरासत में ले लिया था। पुलिस के मुताबिक, इंद्रजीत निषाद ने पहले कहा था कि उसका दोस्त दीपक अपनी प्रेमिका से मिलने मंगलवार की रात को गया था। उसके बाद उसकी प्रेमिका प्रीति यादव ने फोन करके उसे बुलाया और कहने लगी दीपक उसे मुंबई भाग चलने की जिद कर रहा है। उसने जब भागने से इंकार कर दिया, तब आत्महत्या करने की धमकी देते हुए नदी की तरफ गया है। यह सुनकर हम दोनों नदी के पास गए। जहां एक पेड़ के पास उसकी लाश थी। यह देख दोनों भाग आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर दो घंटे पर बयान बदल देती थी प्रीति
जफराबाद। प्रेमिका प्रीति पुलिस को जांच के दौरान हर दो-तीन घंटे पर नई कहानी सुना रही थी। हालांकि उसकी मोबाइल से यह बात सामने आई थी कि दोनों में रोज रात लंबी बातें होती थीं। पुलिस के मुताबिक, प्रीति ने यह भी बताया कि घटना की रात दीपक ने उसके साथ संबंध बनाया था। दीपक उसके साथ मुंबई चोरी से भागना चाहता था। लेकिन वह नहीं तैयार हुई। दोनों की बातें सुनने के बाद जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो पता चला कि प्रीति का दीपक के साथ-साथ इंद्रजीत से प्रेम संबंध हो गया था। दोनों ने गमछे से गला दबाकर दीपक की हत्या कर दी। उसके बाद उसको गमछे के सहारे पेड़ में चढ़ाकर फंदे पर लटकाने का प्रयास किया था। पुलिस ने दोनों पर मुकदमा दर्ज कर चालान भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed