{"_id":"6940539e3298fa60150a1e4d","slug":"undergraduate-first-semester-exams-from-december-18-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-146151-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 दिसंबर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 दिसंबर से
Mon, 15 Dec 2025 11:59 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
Updated Mon, 15 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में बीकॉम प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं 18 दिसंबर से शुरू होंगी। परीक्षा का विवरण समर्थ पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा। बीएसी और बीए प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं कराने के लिए समर्थ पोर्टल पर तैयारी चल रही है।
बीकॉम प्रथम सेमेस्टर संस्थागत, कैरी फारवर्ड की परीक्षा 18 दिसंबर से दिन में 11 बजे से एक बजे तक होगी। जो महाविद्यालय सत्यापन या शुल्क जमा नहीं कर पाएं हैं, उन्हें 15 दिसंबर के मध्य रात्रि 12 बजे तक फॉर्म भरने, सत्यापन करने और 16 दिसंबर को शाम 5 बजे तक परीक्षा शुल्क जमा करने का अवसर दिया गया है।
यदि कोई छात्र फॉर्म भरने से वंचित होता है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित महाविद्यालय की होगी । बीए, बीएससी प्रथम सेमेस्टर तथा एमए, एमएससी, एमकॉम प्रथम सेमेस्टर के समर्थ पोर्टल के माध्यम से परीक्षा फॉर्म भरने, सत्यापन की तिथि 20-12 के मध्य रात 12 बजे तक तथा परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि 21 दिसंबर शाम 6 बजे तक विस्तारित की गई है।
विज्ञापन
इन पाठ्यक्रमों का परीक्षा कार्यक्रम यथाशीघ्र घोषित की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ, विनोद कुमार सिंह ने बताया कि बीबीए, बीसीए प्रथम सेमेस्टर की समस्त परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार परिवर्तित समय सुबह 11 बजे से 2 बजे तक संपन्न होंगी। सभी महाविद्यालयों को पत्र जारी कर परीक्षा तय तिथि से कराने का निर्देश जारी कर दिया गया है। परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।