फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Under Mission Shakti, women and girls were made aware

Jaunpur News: मिशन शक्ति के तहत महिलाओं बालिकाओं को किया जागरूक

Sat, 25 Oct 2025 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Under Mission Shakti, women and girls were made aware
जिले में मिशन शक्ति अभियान के तहत शुक्रवार को बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मोलनापुर गांव और गौरीशंकर मंदिर, सुजानगंज में महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

बदलापुर।
एंटी रोमियो टीम ने शुक्रवार को कोतवाली क्षेत्र के मोलनापुर गांव में गोष्ठी का आयोजन कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि मिशन शक्ति फेज-5 के तहत महिलाओं की सुरक्षा के लिए यह जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। टीम ने इस दौरान हेल्पलाइन नंबरों जैसे- 112 (पुलिस/इमरजेंसी), 102 व 108 (स्वास्थ्य सेवा), 1090 (वूमेन पावर लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 181 (वीमेन हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) और 1930 (साइबर अपराध) के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके पर मिशन शक्ति के प्रभारी उपनिरीक्षक श्रीप्रकाश यादव, महेंद्र यादव, इंद्रराज विश्वकर्मा, प्रज्ञा मिश्र, धर्मेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सुजानगंज। मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत शुक्रवार को गौरीशंकर मंदिर, सुजानगंज में महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा, शासन की योजनाओं और महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरूक किया गया। उपनिरीक्षक घनश्याम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। उन्होंने वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, यूपी डायल 112, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड लाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 जैसे महत्वपूर्ण नंबरों पर तुरंत संपर्क करने की सलाह दी और बताया कि इन पर तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article