{"_id":"6519adea5a338413eb099229","slug":"uncontrolled-tractor-overturns-in-pit-teenager-dies-driver-injured-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-6171-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: अनियंत्रित ट्रैक्टर गड्ढे में पलटा, किशोर की मौत, चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: अनियंत्रित ट्रैक्टर गड्ढे में पलटा, किशोर की मौत, चालक घायल
विज्ञापन
खुटहन। शेख असरखपुर गांव की नहर पुलिया के पास रविवार को अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर 10 फीट नीचे गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में सवार किशोर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को व घायल को उपचार के लिए चिकित्सालय भेजा। शेरपुर पथरा गांव निवासी ट्रैक्टर चालक रमाकांत बिंद उर्फ राहुल क्षेत्र के एक ईंट भट्ठे से ईंट लादकर खेतासराय थाना क्षेत्र के मानी गुरैनी बाजार में उतारकर वापस लौट रहा था। ट्रैक्टर पर उसका पड़ोसी कुंदन(16) पुत्र राजमनी बिंद भी सवार था। इस नहर पुलिया से आगे बढ़ते ही ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के बाए तरफ 10 फीट नीचे धान के खेत में पलट गया। इंजन का चारों पहिया हवा में उठ गया। मौके पर जुटे ग्रामीण काफी मशक्कत के बाद भी उसके नीचे दबे दोनों युवकों को निकाल नहीं सके। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी बुलाकर किसी प्रकार से दोनों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजवाया। जहां चिकित्सक ने देखते ही कुंदन को मृत घोषित कर दिया। चालक की भी हालत गंभीर बनी हुई है। सीएससी पहुंचे किशोर के परिजनों के रोने बिलखने से माहौल गमगीन हो गया। इस बाबत खुटहन थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के नईगंज में रविवार की देर शाम बोलेरों ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दिया। इस दौरान इसमें बैठे चार लोग घायल हो गए। इसमें बक्शा के परानपट्टी निवासी पूनम यादव, बक्शा के रसौदिया निवासी लालती यादव, लाइन बाजार के सैदनपुर निवासी चंद्रावती, सिंगरामऊ के इनामियापुर निवासी नंदलाल घायल हो गए। सभी काे उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।