फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Uncontrollable car falls into ditch due to collision with truck, four injured

Jaunpur News: ट्रक की टक्कर से बेकाबू कार खाई में गिरी, चार घायल

Wed, 26 Feb 2025 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable car falls into ditch due to collision with truck, four injured
सिकरारा। जौनपुर-राय बरेली राज मार्ग पर बुधवार सुबह सिकरारा थाने के सामने तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से अनियंत्रित कार जलपान की दुकान के पास हैंडपंप तोड़ते हुए खाई में गिर गई। सड़क हादसे में एक बीएसएफ जवान समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाने के काकभार गांव निवासी बीएसएफ जवान सतीश चंद्र यादव (28) अपनी कार से पत्नी प्रिया (25),पिता भानुप्रताप यादव (57), माता इंदुरानी यादव (55) व छोटे भाई दुर्गा यादव (25) के साथ प्रयागराज से स्नान कर लौट रहे थे। दुर्गा यादव कार चला रहे थे। बगल में बीएसएफ जवान सतीश बैठे थे। सिकरारा थाने के पहले शारदा सहायक नहर पुलिया पर पीछे पेयजल मिशन योजना की पाइप लाद कर चल रहे मिनी ट्रक ने कार के दाहिने हिस्से में टक्कर मार दी। इससे कार अनियंत्रित होकर बगल में लालू यादव की जलपान की दुकान के पास लगे हैंडपंप को तोड़ते हुए नीचे खाई में गिर गई। हादसे की चपेट में आकर हैंडपंप के पास पानी पी रही महिला स्नानार्थी सरिता देवी (40) पत्नी ओम नारायण बिंद व एक अन्य महिला पत्नी हरेराम बिंद निवासी गण रामगढ़ थाना कासिमाबाद, गाजीपुर घायल हो गईं। कार सवार सतीश चंद्र यादव को गंभीर चोट आई है। उनकी पत्नी के हाथ में चोट लगी। दुकान पर मौजूद पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव ने थानाध्यक्ष व पुलिसकर्मियों को बुलाकर घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। कर्मचारियों ने क्रेन से खाई में गई कार बाहर निकली। पुलिस मौके से चालक समेत ट्रक व कार को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुट गई। थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। किसी ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

पैदल घर जा रहे युवकों को कार ने मारी टक्कर, छह छायल

बक्शा। थाना क्षेत्र के लखनीपुर पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की रात्र तेरहवीं का भोजन कर पैदल घर जा रहे युवकों को अयोध्या धाम से पंजाब जा रहे श्रद्धालुओं की कार ने टक्कर मार दी। हादसे में छह युवक घायल हो गए। इसमें चार की हालत गंभीर बताई गई। लखनीपुर गांव में मंगलवार की रात्रि तेरहवी का भोजन कर वापस घर जा रहे चुरावनपुर गांव निवासी शिवम (17) पुत्र आशीष, विकास (15) पुत्र विनोद व शुभम (18) पुत्र विकास एवं राजा (16) पुत्र अनिल निवासी सुजियामऊ सहित दो अन्य को चोटें आईं। नौपेड़वा सीएचसी पर चिकित्सक डॉ. आलोक रघुवंशी ने चार घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया। हालत गंभीर होने पर शिवम को बुधवार की सुबह बीएचयू रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि वाहन व चालक को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed