{"_id":"6a6b9fb550703ca1200f0578","slug":"ultrasound-services-suspended-for-a-week-and-ct-scan-services-for-three-days-160-patients-inconvenienced-daily-jaunpur-news-c-193-1-svns1023-160130-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: एक सप्ताह से अल्ट्रासाउंड तो तीन दिन से सीटी स्कैन सेवा बंद, रोजाना 160 मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: एक सप्ताह से अल्ट्रासाउंड तो तीन दिन से सीटी स्कैन सेवा बंद, रोजाना 160 मरीज परेशान
विज्ञापन
ट्रामा सेंटर में बंद पड़ी सिटी स्कैन मशीन। संवाद
जौनपुर/जफराबाद। जिले की सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल व्यवस्था एक बार फिर उजागर हुई है। जिला अस्पताल की अल्ट्रासाउंड मशीन पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ी है, जबकि जौनपुर-वाराणसी मार्ग स्थित हौज ट्रॉमा सेंटर की सीटी स्कैन मशीन भी तकनीकी खराबी के कारण पिछले तीन दिनों से बंद है। दोनों प्रमुख जांच सेवाएं ठप होने से प्रतिदिन 130 से 160 मरीज प्रभावित हो रहे हैं। मजबूरी में मरीज निजी डायग्नोस्टिक सेंटरों पर महंगी जांच कराने को विवश हैं, जिससे इलाज का खर्च बढ़ने के साथ समय पर उपचार भी प्रभावित हो रहा है।
जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 900 से 1200 मरीज पहुंचते हैं। इनमें 30 से 40 मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच की आवश्यकता होती है। मशीन खराब होने के कारण चिकित्सकों को मरीजों को निजी केंद्रों से जांच कराने की सलाह देनी पड़ रही है। इसका सबसे अधिक असर गरीब और दूर-दराज से आने वाले मरीजों पर पड़ रहा है। आर्थिक तंगी के कारण कई मरीज जांच नहीं करा पा रहे हैं और बिना समुचित इलाज के ही लौटने को मजबूर हैं।
उधर, हौज ट्रॉमा सेंटर में पीपीपी मॉडल पर संचालित सीटी स्कैन मशीन भी तकनीकी खराबी के चलते तीन दिन से बंद है। यहां प्रतिदिन 100 से 120 मरीजों की सीटी स्कैन जांच होती है। सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों के अलावा सिर, छाती और अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को तत्काल सीटी स्कैन की आवश्यकता होती है, लेकिन मशीन बंद होने से उन्हें निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे इलाज में देरी होने के साथ आर्थिक बोझ भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर पहुंचे दमोदरा (मड़ियाहूं) निवासी रामकुमार, बेलाव की कलावती देवी, इटाए निवासी प्रमोद चौहान तथा बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से रेफर होकर आईं फत्तूपुर निवासी गेना देवी को मशीन खराब होने के कारण बिना जांच कराए वापस लौटना पड़ा। ऐसे कई मरीज रोजाना निराश होकर अस्पताल से लौट रहे हैं।
संबंधित कंपनी को भेजा गया है पत्र
सीएमएस जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय कन्नौजिया ने बताया कि अल्ट्रासाउंड मशीन में तकनीकी खराबी आ गई है। संबंधित कंपनी को मरम्मत के लिए पत्र भेजा गया है और जल्द मशीन ठीक कराने का प्रयास किया जा रहा है।
लखनऊ से बुलाए गए हैं इंजीनियर : ट्रॉमा सेंटर प्रभारी
ट्रॉमा सेंटर प्रभारी डॉ. डी.के. सिंह ने बताया कि सीटी स्कैन मशीन की खराबी की सूचना संचालक कंपनी को दे दी गई है। लखनऊ से इंजीनियर बुलाया गया है। मशीन जल्द चालू होने की उम्मीद है।