फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   UG and PG examinations of Eastern University from 28th November

Jaunpur News: पूविवि की यूजी और पीजी की परीक्षाएं 28 नंवबर से

Mon, 20 Nov 2023 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Nov 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
UG and PG examinations of Eastern University from 28th November
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों के स्नातक और स्नातकोत्तर की सेमेस्टर परीक्षा कराने के लिए परिवर्तित तिथि घोषित कर दी गई है। अब परीक्षाएं 28 नवंबर से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन कर वेबसाइट पर अपलोड करने की तैयारी कर रहा है। विषय सेमेस्टर (एक, तीन और पांच) की परीक्षाएं पहले 21 नवंबर से प्रस्तावित थी। सभी महाविद्यालय से परीक्षा फार्म नहीं आने के कारण विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा की तिथि आगे बढ़ाने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन

सेमेस्टर परीक्षा में विश्वविद्यालय से संबद्ध जौनपुर और गाजीपुर जिले के करीब 575 कालेजों के छात्र शामिल होंगे। विश्वविद्यालय ने परीक्षा के लिए नई गाइड लाइन भी जारी कर दी है। अब सेमेस्टर परीक्षाएं दो घंटे की कराई जाएंगी। प्रश्नों की संख्या भी कम करने पर सहमति बनी। परीक्षा तीन पालियों में सुबह आठ बजे से 10 बजे, दूसरी पाली की परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे व तीसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक होगी। परीक्षा कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने कालेजों को पत्र जारी कर दिया है। परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र और उत्तर पुस्तिकाएं भेजने की तैयार शुरू हो गई है। कालेज भी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। कुल कालेजों में तो मिडटर्म की परीक्षाएं भी कराई जा रही हैं। परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह ने कहा कि परीक्षा तिथि में संशोधन कर दिया गया है। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जल्द ही विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed