फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Uchakka ran away after snatching Rs 40 thousand

Jaunpur News: 40 हजार छीनकर फरार हो गया उचक्का

Wed, 03 Jul 2024 02:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jul 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Uchakka ran away after snatching Rs 40 thousand
चंदवक कस्बे के निकट स्थित स्टेट बैंक शाखा से पैसा निकालकर बाहर निकले एक उपभोक्ता से उचक्का 40 हजार रुपये छीनकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन कर रही है। रामगढ़ गांव निवासी अमरनाथ सिंह मंगलवार को स्टेट बैंक की चंदवक शाखा से रुपये निकालने आए थे। उचक्का बैंक में पहले से खड़ा था। मदद करने के लिए उसने कलम दिया। विड्रॉल भरने और कलम वापस लेने तक वह खाता धारक के साथ लगा रहा। 40 हजार रुपये निकालकर जब भुक्तभोगी बाहर निकला तो उचक्के ने झोले में रखा रुपये छीन लिया और फरार हो गया। भुक्तभोगी के शोर मचाने पर लोग जुटे लेकिन उचक्के का पता नहीं चला। भुक्तभोगी के भाई सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष चंदवक बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed