फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tying the hand of the accused of molestation, the victim beat her with slippers

छेड़खानी के आरोपी का हाथ बांधकर पीड़िता ने चप्पल से पीटा ..........

Wed, 02 Jun 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tying the hand of the accused of molestation, the victim beat her with slippers
थाना क्षेत्र के एक गांव में अनुसूचित जाति की किशोरी के साथ घर में घुसकर छेड़खानी करने वाले युवक को परिवारवालों ने जमकर पीटा। उसके हाथ-पैर बांध दिए। फिर पीड़िता ने भी उसकी चप्पलों से पिटाई की। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने केस दर्ज किया है। छेड़खानी के आरोप में युवक को जेल भेज दिया गया है। वहीं, पिटाई करने वालों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

गांव निवासी किशोरी के परिजनों ने आरोप लगाया था कि एक युवक ने उनके घर में घुसकर छेड़खानी की। किशोरी के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया था। अब उसकी पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें किशोरी के परिवारवाले युवक को पीट रहे हैं। युवक के दोनों हाथ बांध दिए गए हैं। फिर किशोरी चप्पल से उसकी पिटाई कर रही है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पिटाई करने वालों पर भी केस दर्ज किया है। एसओ संतोष कुमार राय का कहना है कि आरोपी युवक को बंधक बनाकर पीटने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उनकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed