फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two youths were beaten up by miscreants for plucking mangoes

Jaunpur News: आम तोड़ने पर मनबढ़ों ने दो युवक को पीटा

Mon, 26 May 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two youths were beaten up by miscreants for plucking mangoes
धर्मापुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कंधरपुर गांव में रविवार को बगीचे में आम तोड़ने गए युवक को मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से पीट दिया। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। सतीश गौड़ शनिवार को दोपहर में गांव के ही बगीचे में आम तोड़ने गया था। इस दौरान गांव के रमेश और गोविंद गौड़ ने आम तोड़ने से मना किया। सतीश नहीं माना तो उन लोगों ने उसे लाठी-डंडे से पीट दिया। थाना प्रभारी लाइन बाजार सतीश सिंह ने बताया कि घायल युवक के पिता घनश्याम की तहरीर पर गोविंद गौड़, रमेश गौड़ और सुविंद्र गौड़ के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन

शाहगंज : चकेसर गांव में रविवार की सुबह बाग में आम तोड़ रहे युवक को मनबढ़ दबंगों ने पीटकर घायल कर दिया। पट्टीचकेसर गांव निवासी सुहेल(18) पुत्र बदरुद्दीन रविवार की सुबह गांव स्थित बगीचे में आम तोड़ रहा था। तोड़ने से मना करने पर नहीं मानने की वजह से गुस्साए लोगों ने पीटकर घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है विधिक कार्रवाई की जा रही है। मुकदमा दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed