फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two youths took selfie with country-made pistol Police searching photos go viral on social media

UP: देसी तमंचे के साथ ली सेल्फी...अब पुलिस खोज रही, सोशल मीडिया पर दो युवकों की फोटो वायरल; जानें मामला

Thu, 23 Oct 2025 02:56 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 23 Oct 2025 02:56 PM IST
सार

यूपी के जौनपुर में स्थानीय लोगों में इस वायरल तस्वीर को लेकर चर्चा तेज है। कई लोगों ने इसे कानून-व्यवस्था से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए ऐसे युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है जो इस तरह के हथियारों के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते हैं।

विज्ञापन
Two youths took selfie with country-made pistol Police searching photos go viral on social media
देसी तमंचे के साथ ली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Jaunpur News: सोशल मीडिया पर दो युवकों की एक तस्वीर इन दिनों तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक युवक के हाथ में देसी तमंचा दिखाई दे रहा है। तस्वीर सामने आने के बाद से फेसबुक और अन्य प्लेटफॉर्म पर लोगों ने युवकों की पहचान कर कार्रवाई की मांग शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वायरल तस्वीर में दोनों युवक कंधे पर गमछा डाले हुए नजर आ रहे हैं। इनमें से एक ने सफेद रंग की शर्ट पहन रखी है, जबकि दूसरा युवक लाल धारियों वाली हल्की रंग की शर्ट में है। लाल शर्ट पहने युवक के हाथ में तमंचा साफ दिखाई दे रहा है। यह तस्वीर मल्हनी क्षेत्र में खींची गई बताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। 
विज्ञापन


कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया है कि फोटो में दिख रहे युवक सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मल्हनी गांव के रहने वाले हैं। इस दावे के बाद थाना सरायख्वाजा पुलिस ने वायरल तस्वीर का संज्ञान लिया है और इसकी सत्यता की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

होगी कार्रवाई

थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि वायरल फोटो की जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि तस्वीर कहां की है और इसमें दिख रहे युवक कौन हैं। मामले की सच्चाई सामने आने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, फिलहाल फोटो में दिख रहे युवकों की उम्र और पहचान की भी पुष्टि की जा रही है। यह भी जांच का विषय है कि फोटो पुरानी है या हाल ही में खींची गई है। पुलिस ने तकनीकी टीम की मदद से फोटो की मूल उत्पत्ति और सोशल मीडिया पर इसके प्रसार की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed