फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two youths including a furniture artisan died in a collision between high speed vehicles

Jaunpur News: तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर से फर्नीचर कारीगर समेत दो युवकों की मौत

Thu, 19 Jun 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two youths including a furniture artisan died in a collision between high speed vehicles
मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के इटौरी बाजार के समीप मंगलवार की रात करीब 10 बजे वाहन की टक्कर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार कंद्रापुर गांव निवासी सतेन उर्फ टिल्लू विश्वकर्मा (30) नगर में फर्नीचर का काम करते थे। 20 दिन पहले ही वह गांव में रिश्तेदारी में आयोजित एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। मंगलवार शाम वह सब्जी लेने इटौरी बाजार गए थे। रात 9 बजे वह कोइरीडीहा चकवां मार्ग होते हुए लौट रहे थे लेकिन घर नहीं पहुंचे थे। घर से 300 मीटर दूर इटौरी बाजार के पास करीब 10 बजे स्थानीय पुलिस ने गश्त के दौरान एक युवक का शव बरामद किया। तलाशी ली तो युवक के पर्स से उसके परिजनों का फोन नंबर मिला। इसके बाद पुलिस ने घटना की जानकारी सतेन के परिजनों को दी। सूचना लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में परिजनों ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त की। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि घटना किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आस-पास में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन


मौत की खबर मिलते ही बेसुध हुई पत्नी-मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कन्द्रापुर गांव निवासी सतेन उर्फ टिल्लू विश्वकर्मा की मौत की खबर मिलते ही पत्नी विमला करीब 1 घंटे तक बेसुध पड़ी रही। अपनी किस्मत को कोस रही है। विमला ने बताया कि घर के इकलौता कमाऊ सतेन ही थे। घर की आर्थिक स्थित दयनीय होने से वह नगर में फर्नीचर का कामकाज करते थे। दो दिन बाद वापस नगर जाने की तैयारी में थे। सतेन के चार बच्चे हैं। तीन बेटियां श्रद्धा (9), श्रेया (7), दिव्यांशी (5) और एक आठ माह का पुत्र शिवांश है। चारों बच्चों का लालन-पालन की जिम्मेदारी सतेन के कंधे पर थी। सतेन की मृत्यु के बाद बच्चों के लालन-पालन पर संकट आ गया है।
विज्ञापन


शाहगंज। बाबूपुरवा के पास बुधवार की सुबह 11 बजे वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार सबरहद इमामपुर गांव निवासी हरेंद्र (27) अपने साथी सुजीत कुमार (27) के साथ बाइक से रिश्तेदारी से घर लौट रहा था। सुल्तानपुर रोड स्थित बाबूपुरवा के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान धर्मेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। सुजीत को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजन अस्पताल पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की जानकारी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेलर और पिकअप में टक्कर, चालक समेत दो घायल
जफराबाद। जलालपुर थाना क्षेत्र के हौज टोल प्लाजा के पास बुधवार की सुबह सरिया लदी ट्रेलर को पिकअप वैन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वैन चालक समेत दो घायल हो गए। लखीमरपुर के मेला मैदान निवासी राकेश यादव (37) पिकअप वैन लखीमपुर से वाराणसी बिस्कुट-रस्क लेकर जा रही थी। ट्रेलर जौनपुर की ओर मुंड़ रही थी, तभी सुल्तानपुर की दिशा से आ रही पिकअप हौज टोल प्लाजा के पास टकरा गई। दुर्घटना में वैन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और चालक फंस गया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला। घायल चालक और खलासी आमिर अली को ट्राॅमा सेंटर भेजा गया। पुलिस ने दोनों वाहन जब्त किए, जबकि ट्रेलर चालक फरार है। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि ट्रेलर व पिकअप पुलिस के कब्जे में है। घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed