फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two youths died and one injured in fierce collision between two bikes in jaunpur

Jaunpur Accident: दो बाइकों की जोरदार टक्कर में दो युवकों की मौत, एक अस्पताल में लड़ रहा जिंदगी की जंग

Tue, 22 Jul 2025 10:26 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 22 Jul 2025 10:26 AM IST
सार

Jaunpur News: सुजानगंज मार्ग पर स्थित थलोई गांव में दो बाइकों की आमने- सामने टक्कर हुई, जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
Two youths died and one injured in fierce collision between two bikes in jaunpur
हादसे के बाद रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के मछलीशहर के सुजानगंज मार्ग पर स्थित थलोई गांव में दो बाइकों की टक्कर में संतोष पटेल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विकास पटेल को गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर किया गया। दूसरे बाइक पर सवार राजेंद्र प्रताप सिंह (23) की भी हादसे में जान चली गई।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि परीक्षा देकर सुजानगंज जा रहे युवक की सामने से आ रही बाइक से आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना में संतोष पटेल (20) रामपुर भाभरा थाना सुजानगंज की मौत हो गई। पीछे बैठा व्यक्ति विकास पटेल निवासी रामपुर भाभरा थाना सुजानगंज मछलीशहर गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; मातम में बदलीं खुशियां: नौकरी जॉइन करने से पहले युवक की मौत, परिवार का टूट गया सपना; बिलख रही मां
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे बाइक पर सवार राजेंद्र प्रताप सिंह (23) निवासी देवकली को सुजानगंज सीएचसी ले जाया गया, स्थिति नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर किया गया, वहां उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed