{"_id":"5ea86a368ebc3e90ae67b254","slug":"two-year-d-pharma-course-started-in-east-jaunpur-news-vns522437196","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूविवि में दो वर्षीय डी फार्मा पाठ्यक्रम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूविवि में दो वर्षीय डी फार्मा पाठ्यक्रम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूविवि में दो वर्षीय डी फार्मा पाठ्यक्रम शुरू
एमटेक के अभ्यर्थी भी करेंगे पीयूकैट में आवेदन
पीयूकैट के लिए 20 जून तक लिया जाएगा आवेदन
प्रवेश परीक्षा 29 एवं 30 जून को कराई जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में सत्र 2020- 21 के लिए पूर्वांचल विश्वविद्यालय कंबाइंड एडमिशन टेस्ट (पीयूकैट) की ऑनलाइन आवेदन 21 अप्रैल से शुरू हो गया है। अभ्यर्थी 20 जून तक आवेदन कर सकेंगे। फार्मेसी संस्थान में दो वर्षीय डी फार्मा पाठ्यक्रम की भी पढ़ाई शुरू होगी। 60 सीटों के लिए पीयूकैट प्रवेश परीक्षा कराएगा।
विवि परिसर स्थित प्रो. राजेंद्र सिंह रज्जू भैया इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल साइंस फॉर स्टडी एंड रिसर्च में एमएससी फिजिक्स, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी, एमए मैथमेटिक्स, एमएससी अप्लाइड जियोलॉजी, मैटेरियल साइंस टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग संकाय के एमटेक पावर सिस्टम, एमटेक कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, एमटेक थर्मल इंजीनियरिंग, एमटेक सीएसईऔर फैकेल्टी आफ मैनेजमेंट स्टडीज के अंतर्गत बीकॉम (ऑनर्स) पाठ्यक्रम और बीए -एलएलबी (ऑनर्स) पंचवर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स में प्रवेश के लिए विद्यार्थी आवेदन कर सकते है। विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय में एमएससी बायो टेक्नोलॉजी, एमएससी माइक्रोबायोलॉजी, एमएससी बायोकेमेस्ट्री, एमएससी पर्यावरण विज्ञान, प्रबंध अध्ययन संकाय के एमबीए,एमबीए बिजनेस इकोनॉमिक्स, एमबीए एचआरडी, एमबीए फाइनेंस कंट्रोल, एमबीए ईकॉमर्स , एमबीए एग्रीबिजनेस, इंजीनियरिंग संकाय में एमसीए, बीसीए और अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान संकाय में एमए जनसंचार एवं पत्रकारिता, एमए एवं एमएससी व्यावहारिक मनोविज्ञान में प्रवेश लिया जाएगा। प्रवेश समिति के संयोजक डॉ. रजनीश भास्कर ने बताया कि सभी विषयों के लिए ऑनलाइन आवेदन 20 जून तक लिए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा 29 एवं 30 जून को होगी। प्रवेश 10 जुलाई 2020 से शुरू होगा।