फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two women clashed with each other on the insistence of taking a child

Jaunpur News: बच्चा लेने की जिद पर आपस में भिड़ी दो महिलाएं

Wed, 10 May 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Two women clashed with each other on the insistence of taking a child
थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ पर मंगलवार को दो महिलाएं एक बच्चे को लेने के लिए आपस में भिड़ गईं। मौके से गुजर रहे क्षेत्राधिकारी केराकत गौरव कुमार शर्मा ने तत्काल घटना की जानकारी थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर को दी। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर देवानंद रजक दोनों महिलाओं और बच्चों को थाने बुलवाया जहां पता चला एक व्यक्ति ने दो शादियां की हैं। दूसरी पत्नी से बच्चा पैदा हुआ है, जिसकी मां उसे मांग रही है। जबकि बड़ी मां उस बच्चे को अपने साथ रखने की बात कर रही थी। दोनों महिलाओं से शादी करने वाला युवक केराकत कोतवाली के एक गांव का रहने वाला है, जिसकी पहली पत्नी जौनपुर की और दूसरी पत्नी आजमगढ़ की है। पुलिस ने बच्चे को उसके पिता को सुपुर्द करवा दिया। दोनों महिलाओं के पति ने बताया कि उसकी दूसरी पत्नी बच्चे का ख्याल नहीं रखती है और दिल्ली चली गई थी। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर देवानंद रजक का कहना है कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है बच्चे को उसके पिता को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed