{"_id":"5f3bf29d8ebc3e620434b58f","slug":"two-vicious-robbers-arrested-looking-for-gangster-jaunpur-news-vns542068424","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, सरगना की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, सरगना की तलाश
विज्ञापन
बदलापुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने क्षेत्र के कड़ेरेपुर पुलिया के पास से मंगलवार को दो शातिर लूटेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि गिरोह के सरगना की पुलिस तलाश कर रही है।
15 अगस्त को कस्बा निवासिनी सोना देवी के गले से चेन छीनकर भाग रहे एक चेन स्नेचर को कस्बावासियों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस लूट के शातिर अपराधियों की तलाश में जुटी हुई थी। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया को मुखबिर से सूचना मिली कि दो लूटेरे सुजानगंज की तरफ से बाइक से बदलापुर की तरफ जा रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक ने एसआई छेदीलाल के के साथ कड़ेरेपुर मोड़ के पास पुलिस टीम को लगा दिया। इसी बीच महराजगंज की तरफ से दो बाइक सवार आते हुए दिखाई पड़े।
पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो बदमाश बाइक मोड़कर भागना चाहे किन्तु पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को दबोच लिया। पूछ -ताछ के दौरान एक ने अपना नाम मोतीलाल निवासी पहाड़पुर थाना सुजानगंज व दूसरे ने दिनकर सिंह निवासी अमावांकला थाना सरपतहां बताया। पुलिस के मुताबिक दोनों ने एक अगस्त व चार अगस्त को मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र से एक चेन व मंगलसूत्र छीनने की बात कबूल की है। पुलिस ने लुटेरो के पास से लूट की दो बाइक,16 हजार नकदी व दो मोबाइल बरामद किया। दोनों ने पुलिस को बताया कि लूट का मास्टरमाइंड सूरज गौतम निवासी पूरालाल थाना बदलापुर है। जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।