फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two thousand vehicles are parked outside the police stations

Jaunpur News: थानों के बाहर खड़े हैं दो हजार वाहन

Tue, 28 Jan 2025 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Two thousand vehicles are parked outside the police stations
जौनपुर। सुरेरी थाने में डंपिंग यार्ड है। बावजूद इसके जिले के 28 थानों के बाहर करीब दो हजार वाहन खड़े हैं। इससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कत होती है।
विज्ञापन

जिले के 29 थानों में मुकदमों में लंबित कई गाड़ियां खड़ी हैं। इस स्थान पर कीड़े-मकोड़े और मच्छर पनप रहे हैं। आए दिन पुलिस कर्मी भी संक्रामक बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं।
सुरेरी थाना परिसर में पर्याप्त जगह होने पर डेढ़ साल पहले वाहन डंपिंग यार्ड के रूप में चिह्नित किया गया था। लाइन बाजार थाने के बाहर करीब 50 वाहन खड़े हैं। इनमें अधिकतर वाहन दुर्घटना और आरोपियों के हैं। थाने के बाहर वाहन खड़े होने से राहगीरों को दिक्कत होती है।
विज्ञापन

थाना के बाहर खुले में पड़े वाहनों में अधिकतर की बैटरी, ओरिजनल पार्ट्स गायब हो जाते हैं। सुरेरी थाना परिसर में डंपिंग यार्ड बनाया गया है। यहां पर 1358 छोटे वाहन व 38 बड़े वाहन खड़े हैं। यार्ड को लोहे के एंगल व काटे के तार से घेरवा दिया गया है। साथ ही एक एक मुख्य गेट लगाया गया है। छांव न होने से वाहन बारिश व धूप से खराब हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदवक थाने में सीज हुए करीब 40 दोपहिया व तीन चार पहिया वाहन खड़े हैं। इसमें से करीब 40 बाइक जो कि वर्षो से रिलीज नहीं हुई है।
उन्हें डंपिंग यार्ड में ले जाने की कवायद चल रही है। इससे पहले भी दो बार करीब 100 वाहनों को डंपिंग यार्ड में भेजा जा चुका है। चंदवक थानाध्यक्ष बृ़जेश गुप्ता ने बताया कि सभी गैर निस्तारण दो पहिया वाहन एकत्रित कर लिए गए है। बड़े वाहन सुरेरी स्थित डंपिंग यार्ड में भेजे जा रहे हैं। मड़ियाहूं कोतवाली में 12 चार पहिया व 16 दो पहिया वाहन खड़े हैं। इसके पूर्व डंपिंग यार्ड सुरेरी में यहां से सीज वाहनों को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed