फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two thousand notes will be changed from today in 327 branches of 20 banks

Jaunpur News: आज से 20 बैंकों की 327 शाखाओं में बदले जाएंगे दो हजार के नोट

Tue, 23 May 2023 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two thousand notes will be changed from today in 327 branches of 20 banks
जौनपुर। आरबीआई ने दो हजार के नोट को चलन से बाहर करने की घोषणा कर दी है। इससे शहर से लेकर गांवों तक हलचल तेज हो गई है। शासन के निर्देश के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी व बैंक प्रबंधन नोट बदलने की व्यवस्था कर ली है। मंगलवार से जिले में 20 बैंकों की 327 शाखाओं में नोट बदले जाएंगे। वहीं, दुकानदार दो हजार का नोट लेने में आना-कानी कर रहे हैं, इससे ग्राहकों को समस्याएं हो रही है। दो हजार के नोट को बदलने की तिथि 23 मई से 30 सितंबर तक रखी गई है। इसके तहत यूबीआई की 100, एसबीआई की 34, यूपी बड़ौदा बैंक की 110, बैंक ऑफ बड़ौदा की 13, इंडियन बैंक की नौ, बैंक ऑफ इंडिया की एक, सेंट्रल बैंक की पांच, केनरा बैंक की सात, पंजाब नेशनल बैंक की 21, बैंक ऑफ महाराष्ट्र की दो, यूको बैंक की दो, इंडियन ओवरसीज की एक, पंजाब एंड सिंड बैंक की एक, एक्सिस की दो, आईसीआईसीआई की दो, एचडीएफसी की एक, बंधन की एक, उत्कर्ष की सात, इंडुसिंंड की एक शाखा में नोट बदले जाएंगे। बैंकों में कैश काउंटर से सुबह 10 से साढ़े तीन बजे तक बदले जाएंगे। इसके बाद अगर भीड़ बढ़ेगी तो बैंकों को अतिरिक्त काउंटर खोलने का निर्देश दिया जाएगा। एक दिन में अधिकतम 20 हजार रुपये के नोट बदले जाएंगे। अगर किसी व्यक्ति का खाता है तो वह चाहे जितना नोट अपने खाते में जमा कर सकता है। साथ ही वीसी सखी चार हजार तक के नोट बदल सकती हैं। ये नोट चेस्ट करेंसी शाखाओं के जरिए रिजर्व बैंक भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed