फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two teenagers die due to drowning in a pond

तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत

Tue, 25 Aug 2020 08:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 08:24 PM IST
विज्ञापन
Two teenagers die due to drowning in a pond
बक्शा। थाना क्षेत्र के भिवरहा गांव में मंगलवार को तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। दोनों मछली मारने आए थे और तालाब में नहाने लगे। इसी दौरान वह गहरे में पानी में जाने से डूब गए। घंटों प्रयास के बाद तालाब से उनका शव बरामद हुआ। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

उमरपुर गांव के कुछ किशोर तीन किमी दूर भिवरहा गांव के तालाब में मछली मारने आए थे। मछली मारने के बाद वे तालाब में नहाने लगे। बारिश के बाद तालाब में बढ़े पानी का अंदाजा न होने से असलम (17) पुत्र अनवर अली और मेंहदी हसन (15) पुत्र अली हसन गहरे पानी में चले गए। उन्हें डूबता देख साथी कौशर व कल्लू ने बचाने का प्रयास किया, मगर तब तक दोनों तालाब के पानी में समा गए थे। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग और परिजन भी मौके पर पहुंच गए। तालाब में गोताखोरों की मदद से घंटों मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। आनन-फानन में उन्हें नौपेड़वा सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर ब्लाक प्रमुख सजल सिंह मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया। इंस्पेक्टर विजय शंकर सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed