फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two students missing in Jaunpur Suspected kidnapping of boy police registered case investigation started

जाैनपुर में दो छात्र लापता: शिक्षक के बेटे की अपहरण की आशंका, पुलिस ने दर्ज किया मामला; जांच शुरू

Fri, 04 Apr 2025 12:52 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जाैनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 04 Apr 2025 12:52 AM IST
सार

जाैनपुर के दो थाना क्षेत्र में दो मामले दर्ज हुए हैं। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षक ने बेटे के अपहरण की आशंका जताई है। रपट दर्ज कर पुलिस अपने स्तर से मामले की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
Two students missing in Jaunpur Suspected kidnapping of boy police registered case investigation started
पुलिस ने दर्ज किया मामला, शुरू की पड़ताल। - फोटो : iStock

विस्तार

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के शिक्षक का बेटा बुधवार को लापता हो गया। वह कक्षा तीन का छात्र था। काफी तलाश के बावजूद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों ने पुलिस से संपर्क कर अपहरण की आशंका जताई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


पूविवि के आवासीय परिसर में रहने वाले प्रो. बीडी शर्मा का गोद लिया हुआ बेटा गोपाल कृष्ण (10) बुधवार की शाम खेलने के लिए निकला था। वह विश्वेश्वर महादेव मंदिर के पास खेल रहा था, लेकिन रात सात बजे तक घर नहीं लौटा। परिवार ने पहले खुद से तलाश की और जब रात 10 बजे तक वह नहीं मिला, तो प्रो. बीडी शर्मा ने सीओ, एसओ को इसकी सूचना दी। 
विज्ञापन


पुलिस ने रात 12 बजे तक छात्र की खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद प्रो. बीडी शर्मा ने पुलिस के साथ मिलकर सीसीटीवी फुटेज की जांच की। इसमें गोपाल कृष्ण को परिसर से सड़क की ओर अकेले जाते हुए देखा गया। इस आधार पर परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई और थानाध्यक्ष को लिखित शिकायत दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रो.बीडी शर्मा ने बताया कि उन्हें संदेह है कि किसी ने बच्चे को बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया है। प्रो. शर्मा ने गोपाल के आधार कार्ड में पिता के स्थान पर अपना नाम दर्ज कराया था। प्रभारी निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, लापता छात्र की तलाश के लिए टीम गठित कर तलाश की जा रही है।

बाइक से काॅलेज के लिए निकला छात्र लापता
सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हमजापुर गांव से बुधवार सुबह बाइक से कॉलेज के निकला छात्र लापता हो गया। परिजनों ने गुरुवार थाने पर तहरीर देकर खोजबीन करने की गुहार लगाई है। 

हमजापुर गांव के निवासी राजकुमार चौहान ने गुरुवार को थाने पर तहरीर दी कि बीते बुधवार सुबह करीब 10 बजे उसका पुत्र मंगल चौहान (21) अपनी बाइक से कालेज जाने के लिए निकला था। लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने खोजबीन की लेकिन युवक का कुछ पता नहीं चला। 

राजकुमार ने बताया उसका पुत्र रोज की तरह गुरुवार को भी कॉलेज जाने के लिए ही निकला था। गुरुवार से उसको मोबाइल फोन भी बंद बता रहा है। थाना प्रभारी विनय प्रकाश सिंह ने बताया युवक के पिता की तहरीर पर छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed