फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two soldiers making video of beating of youth in police post suspended

पुलिस चौकी में युवक की पिटाई का वीडियो बनाने वाले दो सिपाही निलंबित

Mon, 09 Nov 2020 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two soldiers making video of beating of youth in police post suspended
थानागद्दी। स्थानीय पुलिस चौकी में जिस युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल होने पर एसपी ने चौकी प्रभारी को लाइनहाजिर किया था उसी मामले में अब उस घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने के आरोप में दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया। दोनों सिपाहियों पर आरोप है कि उन्होंने वीडियो वायरल कर पुलिस की छवि धूमिल करने का काम किया है।
विज्ञापन

एसपी ने दोनों सिपाहियों के निलंबन की कार्रवाई सीओ की जांच रिपोर्ट पर की है। दो सप्ताह पूर्व तत्कालीन चौकी प्रभारी त्रिवेणी सिंह ने एक बाइक पर ट्रिपलिंग सवारी करने और पुलिस के रोकने पर भागने की कोशिश करने के आरोप में एक युवक की पुलिस चौकी में बेरहमी से पिटाई की थी। उस घटना का वीडियो वायरल होने पर एसपी ने चौकी प्रभारी को लाइनहाजिर कर दिया था। साथ ही मामले की जांच सीओ केराकत सुशील सिंह को सौंपी गई थी। जांच में पता चला कि चौकी पर ही तैनात सिपाही पवन सिंह और बृजेश सिंह ने वीडियो बनाकर वायरल किया था। सीओ की जांच रिपोर्ट में पाया गया कि दोनों सिपाहियों ने वीडियो वायरल कर पुलिस की छवि धूमिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed