फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two schools found closed in investigation, teachers including headmaster called for clarification

जांच में दो विद्यालय मिले बंद, प्रधानाध्यापक सहित शिक्षकों को स्पष्टीकरण तलब

Sat, 31 Jul 2021 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two schools found closed in investigation, teachers including headmaster called for clarification
क्षेत्र के आधा दर्जन विद्यालयों का शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी प्रिया पांडेय ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दो विद्यालय बंद मिले। इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सहित सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बीईओ धर्मापुर प्रिया पांडेय ने प्राथमिक विद्यालय करमही, पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमही, प्राथमिक विद्यालय रत्तीपुर, प्राथमिक विद्यालय बिहरोजपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय सुल्तानपुर, प्राथमिक विद्यालय बहोरा का निरीक्षण किया, जिसमे पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमही पर ताला लटका हुआ था। जिसे गंभीरता से लेते हुए प्रधानाध्यापक राम सहाय समेत तीन सहायक अध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा है। वहीं प्राथमिक विद्यालय करमही पर सिर्फ शिक्षा मित्र नीलम प्रजापति मौजूद मिली। इस दौरान गैर हाजिर रहने पर प्रधानाध्यापिका प्रियंका राय सहित सहायक अध्यापक आकांक्षी कुमारी, सौम्या श्रीवास्तव व ममता तिवारी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। खंड शिक्षा अधिकारी प्रिया पांडेय ने बताया कि जांच में दो विद्यालयों में प्रधानाध्यापक व स्टाफ गैर हाजिर रहे, जिनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है, जिसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed