फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two quota shops suspended for irregularities

अनियमितता मिलने पर दो कोटे की दो दुकानें निलंबित

Sat, 02 Apr 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two quota shops suspended for irregularities
बदलापुर। जिलाधिकारी ने राशन वितरण में अनियमितता पाये जाने पर तहसील क्षेत्र की दो कोटे की दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, साथ ही एक दुकान पर अनियमितता पाए जाने पर दो हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। इस कार्रवाई से कोटेदारों में हड़कंप मचा हुआ है। पूर्ति निरीक्षक विजय कुमार साहनी ने बताया कि ग्राम पंचायत मछलीगांव के नेवादा मुरीदपुर के कार्ड धारकों ने एसडीएम लाल बहादुर से शिकायत किया था कि कोटेदार कमल बहादुर यादव द्वारा अनाज मानक के अनुसार नहीं दिया जा रहा है। साथ ही घटतौली भी की जा रही है। विरोध करने पर कोटेदार द्वारा गाली-गलौज भी दिया जाता है। इस क्रम में महराजगंज विकासखंड क्षेत्र के फत्तूपुर गांव के ग्रामीणों ने एसडीएम से शिकायत की है कि कोटेदार संगीता सिंह द्वारा अनाज कम देना, अंगूठा लगाकर राशन न देना और कार्डधारकों से दुर्व्यवहार किया जाता है। जब इसकी जांच पूर्ति निरीक्षक द्वारा की गई तो मामला सही पाया गया। पूर्ति निरीक्षक ने जांच रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दिया। एसडीएम ने निलंबन लिए जिला पूर्ति अधिकारी संतोष विक्रम शाही को रिपोर्ट भेज दिया। इसके आधार पर डीएम ने दोनों दुकानों को निलंबित कर दिया। कार्डधारकों की सुविधा को देखते हुए दोनों दुकानों को बगल के गांव से संबद्ध करने का निर्देश भी दिया। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि इसी तरह सीड़ गांव के कोटेदार पर सामान्य प्रविष्टियां पूरा न करने पर दो हजार का अर्थदंड देते हुए चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed