फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two prize crooks arrested, two surrendered

दो इनामी बदमाश गिरफ्तार, दो ने किया आत्मसमर्पण

Mon, 20 Jul 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two prize crooks arrested, two surrendered
शाहगंज/डोभी। शाहगंज कोतवाली पुलिस ने बीस-बीस हजार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। जबकि चंदवक थाने की पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते 25-25 हजार के दो ईनामी बदमाशों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर शाहगंज कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र के अरंद गांव के पास से बीस हजार रुपये के इनामी सुहेल निवासी अरंद और असरफपुर उसरहटा गांव के पास से बीस हजार रुपये के इनामी शाह आलम निवासी अशरफपुर उसरहटा को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया। दोनों पर गो वध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम व गैंगेस्टर एक्ट में निरूद्ध हैं। उधर चंदवक थाना क्षेत्र के 25-25 हजार के दो इनामी बदमाशों ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। हत्या और साजिश के मामले में फरार चल रहे आरोपी मंजीत सिंह निवासी अमिलिया थाना चन्दवक और इसी गांव निवासी जुगनू सिंह ने शुक्रवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण किया। इनपर 15 फरवरी को हुई विशुनपुर लेवरुआ निवासी पंकज सिंह की हत्या का आरोप है। चंदवक, गौराबादशाहपुर, केराकत थने में भी हत्या, हत्या के प्रयास, जालसाजी समेत अन्य कई मामलों में केस दर्ज हैं। दोनों पर एसपी ने 25-25 हजार का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed