फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two people were beaten up while playing Holi, six injured

होली खेलने के दौरान दो वर्ग के लोगों में मारपीट, छह घायल

Thu, 12 Mar 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Two people were beaten up while playing Holi, six injured
शाहगंज। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के डिहवा भादी गांव में मंगलवार को दोपहर सड़क पर होली के मौके पर डांस के दौरान उधर से गुजर रहे युवक को लोगों ने पीट दिया। उसके बाद दोनों तरफ से लाठी-डंडे चले, जिसमें छह लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर बताई गई है। इस मामले में तोड़फोड़ का भी आरोप है। पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। इससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन

डिहवा भादी गांव में मंगलवार की दोपहर होली पर कुछ युवक सड़क पर डांस कर रहे थे। उसी दौरान बाइक एक युवक गुजर रहा था। सड़क जाम होने के कारण वह हार्न बजाकर रास्ता मांगने लगा। नाच रहे मनबढ़ युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। युवक की तरफ के लोग भी कुछ देर बाद मौके पर पहुंच गए और उन्होंने नाच रहे युवकों का विरोध किया तो वे मारपीट पर उतारू हो गए। दो पक्षों खूब मारपीट हुई। इसमें रुस्तम (30), खालिद (42), मो. अहमद (20), मुमताज (80), अरशद (40) और यहिया (50) गंभीर रूप से घायल हो गए। मुमताज, अरशद, यहिया की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। आरोप है कि मारपीट की घटना के बाद घर में घुसकर तोड़फोड़ भी की गई है। तनावपूर्ण स्थिति देखते हुए गांव में पुलिस की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed