{"_id":"5e5ea5b08ebc3eeb5300f63b","slug":"two-people-of-jaunpur-died-and-two-injured-in-road-accident-in-amethi-jaunpur-news-vns5141101132","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी में हुए सड़क हादसे में जौनपुर के दो की मौत, दो घायल.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में हुए सड़क हादसे में जौनपुर के दो की मौत, दो घायल.
विज्ञापन
मुफ्तीगंज। अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के हाईवे पर सोमवार की रात करीब दो बजे हुए एक सड़क हादसे में मुफ्तीगंज बाजार निवासी दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। वे पीजीआई लखनऊ में भर्ती किसी रिश्तेदार को देखने जा रहे थे। घटना की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
मुफ्तीगंज बाजार निवासी पंकज विश्वकर्मा (28) पुत्र जगदीश विश्वकर्मा, राजू राय, भोला गिरी और राहुल राय निवासी निशान थाना गौराबादशाहपुर सोमवार की शाम सात बजे यहां से लखनऊ के लिए कार से रवाना हुए थे। पीजीआई में भर्ती किसी रिश्तेदार को देखने जा रहे थे। भर्ती मरीज को देखने के लिए निकले थे कि अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। जिससे कार सवार पंकज विश्वकर्मा और राजू राय की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।भोला गिरी तथा तथा राहुल राय गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही घरों में कोहराम मच गया। परिजन मंगलवार की सुबह पांच बजे ही घटना स्थल के लिए रवाना हो गए ।
बरातियों से भरी क्वालिस सड़क किनारे पलटी
जौनपुर। बरातियों से भरी क्वालिस गाड़ी सड़क किनारे लगे पत्थर से टकराकर पलट गई। उसमें सवार आठ लोग घायल हो गए। बक्शा थाना क्षेत्र के तेजीबजार ब्राह्मणपुर से बरसठी थाना के बड़ेरी गांव में बरात आयी थी। मंगलवार को सुबह वापस जाते समय बारातियों से भरी क्वालिस अरुआवां गांव के पास बोलेरो को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पत्थर से टकराकर पलट गई। उसमें सुदामा शर्मा (55), जटाशंकर मिश्र (60), धीरज मिश्र (18), सत्यम तिवारी (16), सुंदरम तिवारी (24), सुभाष मिश्र (52) और नैनी गाँव प्रयागराज निवासी अनुराग सिंह (23 )और प्रकाश सिंह (22) घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया।