फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two people including child died in road accident

सड़क दुर्घटना में बालक समेत दो लोगों की मौत

Wed, 27 Oct 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two people including child died in road accident
अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क दुर्घटनाओं में बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चंदवक थाने के गोठौली गांव निवासी लालमणि पुत्र सूरज राम (28) की शादी आजमगढ़ जिले के लालगंज तहसील क्षेत्र के कटौती गांव में हुई थी। मंगलवार को वह ससुराल गया था, रात के समय वापस लौटने के दौरान बजरंग नगर बाजार के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में धक्का मार दिया। इस दुर्घटना में लालमणि की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे सवार चचेरा भाई गौरीशंकर (20) पुत्र गुलाब गंभीर रूप से घायल हुआ। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। पुलिस घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजी। साथ ही मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजी। बताते चले सूरज की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के बाद वह दुबई चला गया। पंद्रह दिन पहले वह दुबई से घर लौटा था। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंदवक संजय सिंह ने बताया शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है, इसके चलते कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।

वहीं दूसरा हादसा बरसठी: थाना क्षेत्र के बारीगांव डीह में हुआ। गांव निवासी बब्बन यादव घर से ट्रैक्टर निकाल रहे थे। इसी दौरान उनका चार वर्षीय बेटा आशू ट्रैक्टर पर बैठने के लिए दौड़ा। बब्बन के ब्रेक लगाने तक आशू पहिए के नीचे आ गया और दबने से मौके पर ही मौत हो गई। इससे घर में कोहराम मच गया। पिता के हाथों अनजाने में हुई इस घटना से परिवार के लोग बेसुध हैं। हालांकि पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष राम सरीख गौतम ने घटना से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed