{"_id":"6834b6c52febd06e1f07aad6","slug":"two-people-including-a-bike-rider-died-after-being-crushed-by-a-trailer-jaunpur-news-c-193-1-va11001-134892-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: टेलर से कुचल कर बाइक सवार युवक समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: टेलर से कुचल कर बाइक सवार युवक समेत दो की मौत
विज्ञापन
चंदवक। थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में सोमवार को सीएनजी ढोने वाले ट्रक से कुचल कर महिला और युवक की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार गाजीपुर के मौधा गांव निवासी शैलेश विश्वकर्मा (25) अपनी मौसी शीला (50) को लेकर बाइक से उनके घर वाराणसी के तरांव गांव जा रहे थे। चंदवक बाजार शुरू होने से पहले ही चंदवक की तरफ से आ रही तेज रफ्तार सीएनजी ट्यूब टेलर की जद में आ गए। घटना के बाद टेलर चालक वाहन लेकर भाग गया। टेलर से दबने से शीला विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। सिर और पैर में चोट लगने से गंभीर रूप से घायल शैलेश विश्वकर्मा की सांसें चल रही थीं। पुलिस ने तत्काल एंबुलेंस से घायल को बीरीबारी स्थित डोभी सीएचसी पहुंचाया। वहां पर चिकित्सक ने शैलेश को भी मृत घोषित कर दिया। टैंकर चालक को वाहन समेत चौकी प्रभारी धर्मेंद्र दत्त ने पतरहीं बाजार में पकड़ किया। चालक गिरफ्तार हुआ। वाहन थाने पर पुलिस के कब्जे में। घटना की सूचना मिलते ही शैलेश के घर कोहराम मच गया। मृतकों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की माता गीता देवी घटना की जानकारी होने के बाद सदमे में बेहोश हो गईं। मृतक शैलेश दो भाई थे। शैलेश राजस्थान के जयपुर में पिछले एक वर्ष से एक प्रतिष्ठित दवाई कंपनी में कार्यरत थे। शैलेश दस दिन पहले ही बड़े भाई विवेक की शादी के लिए छुट्टी लेकर घर आए थे। मृतका शीला विश्वकर्मा के पति कोलकाता में लोहे के कबाड़ की खरीद फरोख्त का काम करते हैं वो घटना की जानकारी होने पर घर के लिए कोलकाता से निकल चुके हैं। शीला की चार बेटियां और एक बेटा भी है।
शनिवार को थी बड़े भाई की शादी-शैलेश के बड़े भाई विवेक की शादी शनिवार को वाराणसी के सुंदरपुर से हुई थी। सोमवार को रिश्तेदारों के घर लौटने का सिलसिला शुरू हुआ था। शाम को विवेक मौसी को छोड़ने के लिए जा रहे थे तब शैलेश ने यह कहते हुए मना कर दिया कि आप बुआ को छोड़ आओ, मौसी को मैं छोड़ दूंगा। कहकर घर से निकल गया।
विज्ञापन
शनिवार को थी बड़े भाई की शादी-शैलेश के बड़े भाई विवेक की शादी शनिवार को वाराणसी के सुंदरपुर से हुई थी। सोमवार को रिश्तेदारों के घर लौटने का सिलसिला शुरू हुआ था। शाम को विवेक मौसी को छोड़ने के लिए जा रहे थे तब शैलेश ने यह कहते हुए मना कर दिया कि आप बुआ को छोड़ आओ, मौसी को मैं छोड़ दूंगा। कहकर घर से निकल गया।
विज्ञापन