फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two people died road accident in jaunpur bike rider was crushed truck woman injured

सड़क हादसे में दो लोगों की मौत: बाइक सवार को ट्रक ने रौंदा, महिला घायल; परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 04 Jul 2024 06:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Thu, 04 Jul 2024 06:02 PM IST
सार

Jaunpur News: दर्दनाक हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस की सूचना पर भागे-भागे वे अस्पताल पहुंचे। यहां दो लोगों को मृत देखकर चीख-चीत्कार मच गई। वहीं घायल महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Two people died road accident in jaunpur bike rider was crushed truck woman injured
घटनास्थल पर मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के सुजानगंज क्षेत्र के उमरपुर गांव के पास सकापुर मोड़ पर गुरुवार को दोपहर एक बाइक से तीन लोग (मां, बेटी और चाचा) अपने घर उमरपुर से सुजानगंज की तरफ आ रहे थे। सामने से जा रही ट्रक ने सकापुर मोड़ के पास बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों लोग गिरकर घायल हो गए।

विज्ञापन


विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले आया, जहां डाक्टरों ने चाचा-भतीजी को मृत घोषित कर दिया जबकि मां घायल है।

उमरपुर गांव निवासी प्रदीप (24) पुत्र मूलचंद्र गौतम, बेबी (13) पुत्री राकेश गौतम एवं शोभा पत्नी राकेश कुमार एक बाइक से किसी काम से सुजानगंज आ रहे थे। सामने से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चाचा-भतीजी खून से लथपथ हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सहायता से तीनो को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज लाया गया, जहां डाक्टरों ने चाचा-भतीजी को मृत घोषित कर दिया जबकि मां खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मृतक प्रदीप कुवैत में नौकरी करता था अभी कुछ दिन पूर्व ही घर आया था जबकि भतीजी दिल्ली में जूनियर हाईस्कूल में पढ़ाई करती थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed