{"_id":"6695397b842322e1c508b111","slug":"two-parties-clashed-over-dispute-between-children-in-jaunpur-sticks-were-used-fiercely-five-people-injured-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: बच्चों के विवाद में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, पांच लोग घायल; पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: बच्चों के विवाद में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे, पांच लोग घायल; पुलिस ने दर्ज किया मामला
Mon, 15 Jul 2024 08:31 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Mon, 15 Jul 2024 08:31 PM IST
सार
Jaunpur News: गांव में मारपीट की सूचना पर चंदवक थाना की पुलिस पहुंच गई। तब तक पांच लोग घायल हो चुके थे। कइयों को मामूली चोटें आई थीं। 20 से 25 मिनट तक गाली-गलौच के बाद मारपीट होती रही।
विज्ञापन
मारपीट के दौरान दोनों पक्ष के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र के चवरवर बरौटी गांव में बच्चों के मामूली विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। एक पक्ष से तीन व दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों का इलाज सीएचसी में कराया। पुलिस मुकदमा दर्ज विधिक कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
रविवार की शाम को दोनों पक्ष के बच्चों में मामूली विवाद हो गया। इसकी जानकारी होने पर विवाद में बड़े लोग कूद पड़े। दोनों तरफ से गाली-गलौज होने लगी। देखते ही देखते लाठी डंडे चलने लगे, जिससे एक पक्ष से जलालुद्दीन, नजीमुद्दीन व जलालुद्दीन का लड़का अल्तमश व दूसरे पक्ष से अजीमुल्ला व नसरू घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायलों का इलाज सीएचसी में कराया गया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई कर रही है।
चंदवक थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर घायलों का इलाज सीएचसी डोभी पर कराया गया। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।