फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two new trains stop at Badshahpur station

बादशाहपुर स्टेशन पर दो नई ट्रेनों का ठहराव शुरू

Fri, 04 Oct 2019 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
Two new trains stop at Badshahpur station
मुंगराबादशाहपुर। मछलीशहर के सांसद बीपी सरोज क्षेत्रीय लोगों की मांग पर बादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर नीलांचल एवं अर्चना एक्सप्रेस के ठहराव की मांग के लिए रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा है। मण्डल रेल प्रबंधक संजय त्रिपाठी ने सांसद बीपी सरोज को भेजे गए पत्र में बताया है कि उत्तर रेलवे के वाराणासी, प्रतापगढ़, लखनऊ प्रखंड पर स्थित बादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर रूट पर चलने वाली अर्चना एक्सप्रेस एवं नीलांचल एक्सप्रेस के ठहराव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसी तरह मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या देखते हुए उसका सौन्दर्यीकरण कराए जाने, सुहेलदेव एक्सप्रेस एवं रामेश्वरम जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन का मड़ियाहूं में ठहराव, जौनपुर से प्रयागराज चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को इलाहाबाद से चलाने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

प्रबंधक ने बताया है कि बरसठी हाल्ट स्टेशन के प्लेटफार्म की सतह एवं बैठने की व्यवस्था का नवीनीकरण एवं स्टेशन के सुन्दरीकरण का कार्य स्वीकृत हो किया जा चुका है। इसी तरह बरेली फास्ट पैसेंजर का ठहराव जलालगंज रेलवे स्टेशन पर किए जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मंडल रेल प्रबंधक त्रिपाठी ने बताया है कि मुंगराबादशाहपुर रेलवे स्टेशन के निकट समपार फाटक संख्या 64 सी जिसका टीवीयू 324000 मड़ियाहूं के समपार संख्या 9 सी तथा जफराबाद रेलवे स्टेशन पर ओवर ब्रिज बनवाने के लिए यदि राज्य सरकार आरओबी के निर्माण का खर्च सह संवहन करने एवं पहुंच मार्ग के निर्माण पर सहमति देने के लिए तैयार होती है तो आरओबी का का कार्य 2019 - 20 हेतु प्रस्तावित किया जा सकता है। सांसद बीपी सरोज के प्रयासों पर यात्रियों को हो रही परेशानी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed