फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two new platforms will be built at Shahganj station, the appearance will change.

Jaunpur News: शाहगंज स्टेशन पर बनेंगे दो नए प्लेटफाॅर्म, बदलेगा स्वरूप

Fri, 30 Aug 2024 04:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Two new platforms will be built at Shahganj station, the appearance will change.
शाहगंज। शाहगंज रेलवे स्टेशन पर दो नए प्लेटफाॅर्म बनने से अतिरिक्त ट्रेनों का ठहराव हो सकेगा। इससे नो-सिग्नल के झंझट से छुटकारा मिलेगा। यात्रियों को अधिक देर तक ट्रेनों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यात्री सुविधा के लिहाज से यहां मूलभूत सुविधाएं भी बढ़ाने की तैयारी है। रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 23 करोड़ से सुंदरीकरण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

शाहगंज स्टेशन से रोज 40 जोड़ी ट्रेनों का आवागमन होता है। प्रतिदिन पांच हजार यात्री सफर करते हैं। स्टेशन पर चार प्लेटफाॅर्म होने से ट्रेनों के आवागमन में दिक्कतें होती हैं। इससे यात्रियों को अधिक समय तक स्टेशन पर ट्रेनों की प्रतीक्षा करनी पड़ती थी। दो और प्लेटफाॅर्म बनने से जहां ट्रेनें सुचारू रूप से चलेंगी। वहीं यात्रियों को भी सुविधाएं मिलेंगी। अब शाहगंज स्टेशन पर प्लेटफार्म की संख्या बढ़कर छह हो जाएगी। राजस्व की दृष्टि से पूर्वांचल में वाराणसी के बाद शाहगंज दूसरे स्थान पर है। स्टेशन परिसर में पार्क भी बनाने की तैयारी है। प्लेटफार्म-1 और चार के बीच खाली पड़ी भूमि पर फूल लगेंगे। अधिकारियों के लिए रेस्ट रूम भी बनाया जाएगा। कर्मचारियों के लिए 40 आवास भी बनाया जाएगा। एक प्लेटफाॅर्म का निर्माण शुरू है, जबकि दूसरे का कार्य भी जल्द शुरू होगा। रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण का कार्य 40 फीसदी तक पूरा कर लिया गया है। स्टेशन पर पुरानी बिल्डिंग गिराकर नए भवन का निर्माण करके वहां से आरक्षित व जनरल श्रेणी के टिकट की बिक्री होगी। नवीनीकरण की प्रक्रिया में स्टेशन का मुख्य द्वार अयोध्या मार्ग जैसा बनाने के साथ ही टिकट काउंटर को भी वहीं शिफ्ट किया जाएगा। इससे यात्रियों को टिकट मिलने में भी आसानी होगी।
विज्ञापन


.......................................................

वर्जन ...

शाहगंज स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 23 करोड़ से सुंदरीकरण कराया जा रहा है। इसमें दो नए प्लेटफाॅर्म का निर्माण भी कराया जाएगा। अन्य सुविधाओं से स्टेशन को लैस किया जा रहा है। इससे यात्रियों को सहूलियत मिलेगी। आने वाले दिनों में स्टेशन बदला नजर आएगा। 40 फीसदी तक कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-बीके यादव, स्टेशन अधीक्षक, शाहगंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed