फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two miscreants arrested in encounter

Jaunpur News: मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार

Mon, 17 Jun 2024 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants arrested in encounter
सुइथाकलां। सरपतहां थाना क्षेत्र के अरसिया बाजार में मेडिकल व्यवसायी से पांच लाख रंगदारी मांगने के आरोपी समेत दो को शनिवार रात पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने दोनों का चालान न्यायालय भेज दिया।
विज्ञापन




आरोपियों के आने की सूचना पर सरपतहां पुलिस ने शाहापुर तिराहे पर थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह व उप निरीक्षक सुनील चौरसिया टीम के साथ घेरेबंदी की। तेजी से बाइक सवार तीन बदमाश आते दिखाई पड़े। जब रोकने का प्रयास हुआ तो वे बाइक मोड़कर भागने लगे, लेकिन वे गिर पड़े। पुलिस टीम से घिरा देखकर एक बदमाश फायरिंग करने लगा, जब आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया तो सभी खेत की तरफ भागने लगे। इस दौरान एक भागने में सफल रहा जबकि पुलिस टीम ने दो को गिरफ्त में ले लिया। पूछताछ के दौरान एक की पहचान रंगदारी मांगने के आरोपी विक्रांत सिंह गप्पू निवासी भुसौड़ी सरपतहां तो दूसरे की पहचान सौरभ भारद्वाज निवासी विगधरिया थाना सरपतहां के रूप में हुई। भागे गए तीसरे व्यक्ति की पहचान चंदन दुबे निवासी भुसौड़ी सरपतहां के रूप में हुई। विक्रांत के पास से तमंचा व खोखा तो सौरभ के पास से बिना नंबर की बाइक मिली। मुकदमा दर्ज करते हुए दोनों का चालान कर दिया गया। विक्रांत पर आंबेडकर नगर, सुल्तानपुर व जौनपुर के सरपतहां थाने में मुकदमे दर्ज हैं। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि दोनों का चालान न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed