{"_id":"6123907767417e7bf3185820","slug":"two-minor-boy-drowned-in-varuna-river-who-went-for-fishing-in-jaunpur-divers-start-searching","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुरः मछली मारने गए दो किशोर वरुणा नदी में डूबे, तलाश में जुटे गोताखोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुरः मछली मारने गए दो किशोर वरुणा नदी में डूबे, तलाश में जुटे गोताखोर
Mon, 23 Aug 2021 05:41 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 23 Aug 2021 05:41 PM IST
सार
कोदैला गांव निवासी विजय शंकर (17) और भदोही जनपद के गुलौरा गांव निवासी राजेश गौतम मछली मारने के लिए सोमवार सुबह वरुणा नदी के किनारे गए थे। दोपहर तक वो नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की।
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के कोदैला गांव में मछली मारने गए दो किशोर वरुणा नदी में डूब गए। स्थानीय गोताखोर दोनों की तलाश में जुटे हैं। शाम पांच बजे तक दोनों कुछ पता नहीं चला है। कोदैला गांव निवासी विजय शंकर (17) और बहन के घर आया हुआ भदोही जनपद के गुलौरा गांव निवासी राजेश गौतम मछली मारने के लिए सोमवार सुबह वरुणा नदी के किनारे गए थे।
विज्ञापन
दोपहर तक वो नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इस दौरान दोनों किशोरों का चप्पल नदी के किनारे मिला। जिसके बाद परिजनों को आशंका हुई की दोनों नदी में डूब गए हैं। जिसके बाद परिजन समेत गांव वालों ने नदी में जाल फेंक कर तलाश शुरू की।
विज्ञापन
स्थानीय गोताखोर भी नदी में उतरे लेकिन घटना के कई घंटे बाद भी दोनों का कुछ पता नहीं चला। मौके पर पुलिस मौजूद है। इधर, नदी किनारे ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बता दें कि इस वक्त वरुणा नदी मूसलाधार बारिश के कारण उफान पर है।
विज्ञापन