फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two lakhs demanded from the teenager by threatening to make the photo viral, arrested

फोटो वायरल करने की धमकी देकर किशोरी से मांगे दो लाख, गिरफ्तार

Sun, 27 Jun 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Two lakhs demanded from the teenager by threatening to make the photo viral, arrested
फेसबुक पर दोस्ती कर किशोरी की अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर दो लाख रुपये मांगने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने कानपुर के एक युवक को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

नगर कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार मिश्रा ने बताया कि शहर के एक मोहल्ला निवासी एक किशोरी से कानपुर के युवक ने पहले फेसबुक पर दोस्ती की। दोनों में मोबाइल पर भी बातें होने लगी। दोस्ती के दौरान दोनों में फोटो का भी आदान प्रदान होने लगा। युवक ने किशोरी की अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया। अब उसे वायरल करने की धमकी देकर उसने किशोरी से दो लाख रुपये की मांग की। परेशान किशोरी ने परिजनों से घटना की जानकारी दी। युवक ने किशोरी के पिता से भी दो लाख रुपये न देने पर अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। छानबीन में जुटी पुलिस को रविवार को सुबह सूचना मिली कि किशोरी से दो लाख रुपये की मांग करने वाला युवक भंडारी रेलवे स्टेशन पर मौजूद है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी सम्राट किलविश उर्फ शिलु धानुक निवासी भौति थाना सचेंडी जिला कानपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed