{"_id":"572ba7d24f1c1b6a785cd2cd","slug":"two-labour-in-well","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुआं ढहा, मलबे में दबे दो मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुआं ढहा, मलबे में दबे दो मजदूर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Fri, 06 May 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
जलालपुर के इस्मैला गांव में गुरुवार की शाम ईट निकालने के दौरान कुएं के ढहने से उसमें दबे मजदूरों को निकालने के लिए जेसीबी से निकाली जा रही मिट्टी और मौके जुटे लोग और पुलिस।
क्षेत्र के इस्मैला गांव में गुरुवार की शाम ईंट निकालने के दौरान कुआं ढह जाने से मलबे में दो मजदूर दब गए। सूचना पर एसडीएम, सीओ मौके पर पहुंच गए। जेसीबी से खुदाई शुरू कर दी गई, लेकिन दबे मजदूरों को देर रात तक बाहर नहीं निकाला जा सका था।
इस्मैला गांव में सल्टू प्रजापति के खेत में 30 फीट गहरा पुराना कुआं है। कुएं की ईंट निकालने के लिए सल्टू ने मझगावा खुर्द निवासी लक्ष्मण (40), शिवशंकर (40) प्रदीप (35), संजय (33) और शंभू (22) को छह हजार रुपये में ठेका दिया।
कुएं में संजय और शंभू उतरकर ईंट निकाल रहे थे। जबकि लक्ष्मण, शिवशंकर और प्रदीप बाहर से ईंट खींच रहे थे। इसी दौरान कुआं ढह गया। इसके मलबे में दोनों मजदूर संजय और शंभू दब गए। इससे अफरातफरी मच गई। मलबा निकालने के लिए जेसीबी मंगाई गई, लेकिन देर रात तक दबे मजदूरों को बाहर नहीं निकाला जा सका था।