{"_id":"65af688a39bfc43de40ac373","slug":"two-laborers-from-varanasi-died-after-hit-by-dcm-during-cleaning-highway-in-jaunpur-2024-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: जौनपुर में हाईवे पर सफाई कर रहे वाराणसी के दो मजदूरों को DCM ने रौंदा, हादसे में दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक हादसा: जौनपुर में हाईवे पर सफाई कर रहे वाराणसी के दो मजदूरों को DCM ने रौंदा, हादसे में दोनों की मौत
Tue, 23 Jan 2024 12:49 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 23 Jan 2024 12:49 PM IST
सार
वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर सड़क की सफाई कर रहे मजदूरों को डीसीएम ने रौंद दिया। जिससे दो मजदूरों ने दम तोड़ दिया, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र के असबरनपुर के पास वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर सोमवार की शाम डीसीएम के धक्के से दो मजदूरों की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। हादसे में मृतक व घायल सभी वाराणसी के हैं। घटना के समय सभी मजदूर हाईवे की सफाई कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया।
विज्ञापन
वाराणसी की संस्था सोना कंस्ट्रक्शन जलालपुर थाना क्षेत्र के असबरनपुर में वाराणसी-जौनपुर हाईवे पर सड़क की सफाई करा रही है। अधिकतर श्रमिक वाराणसी के हैं। सोमवार की शाम हाईवे की सफाई कर रहे श्रमिकों को वाराणसी की तरफ से आ रहे मालवाहक वाहन ने धक्का मार दिया।
विज्ञापन
इसमें वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के काजीसराय गांव के पांच मजदूर शंकर (50) पुत्र स्व. रामजीत, फौजदार (45) पुत्र भुलई, हीरावती (45), रामचंद्र (45) पुत्र शिवनाथ, आशा (37) घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची एनएचएआई की इमरजेंसी सेवा गाड़ी 1033 ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी लेकर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने शंकर, फौजदार को मृत घोषित कर दिया। वहीं हीरावती व रामचंद्र का प्राथमिक उपचार करने के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। उधर, घटना के बाद आस-पास के लोगों ने डीसीएम व चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
जलालपुर के प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि घटना में वाराणसी के दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। परिजनों को सूचित कर दिया गया। पकड़े गए वाहन व चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।