{"_id":"5e4446488ebc3ee619651afe","slug":"two-killed-three-injured-in-road-accidents-jaunpur-news-vns510399810","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अलग अलग हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक मासूम समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
प्रयागराज जिले के संसारपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार (26) मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के सरौना गांव में अपने रिश्तेदार विशाल के घर आया था। बुधवार को सुबह सरौना गांव निवासी विशाल के परिवार की तीन साल की बच्ची रिया की तबीयत खराब होने पर कृष्ण कुमार उसे बाइक से लिवाकर दवा के लिए जा रहा था। बाइक पर कृष्ण कुमार चला रहे थे जबकि उसपर रिया के अलावा विशाल (32) और संदीप (18) सवार थे। वे बाइक से बाजार के पास पहुंचे थे तभी स्कूल बस की चपेट में आ गए। बाइक सवार सभी घायल हो गए। पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने कृष्ण कुमार को मृत घोषित कर दिया। वह हेलमेट नहीं लगाए थे। उधर हादसे के बाद स्थानीय लोगो ने स्कूली बस को रोक लिया था।परंतु बस में स्कूली बच्चे थे जिससे थोड़ी देर में ही लोगो ने बस को जाने दिया।
सुईथाकला निवासी टिंकू मिश्रा (27) मंगलवार की देर शाम को सूरापुर की तरफ से अपना ऑटो रिक्शा लेकर घर जा रहे थे। वह रास्ते में पिपरौल हनुमान जी के मंदिर के पास पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।