फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two killed, including Rajgir, four injured in road accidents

सड़क हादसों में राजगीर सहित दो की मौत, चार लोग घायल

Tue, 20 Sep 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two killed, including Rajgir, four injured in road accidents
जौनपुर। मंगलवार सड़क हादसों में राजगीर समेत दो लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। बदलापुर में बोलेरो आकर साइकिल सवार राजगीर की मौत हो गई। बक्शा क्षेत्र में आगे जा रहे ट्रक में पीछे से दूसरा ट्रक टकराने से खलासी की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बदलापुर के मुरादपुर कोटिला गांव निवासी कृष्णचंद गौतम(45) रात में साइकिल से घर जा रहे थे। सुल्तानपुर गांव के पास एक होटल के सामने तेज रफ्तार बोलेरो उनकीसाइकिल से टकरा गई। वे उछलकर दूर जा गिरे और बुरी तरह जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने उनको सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजन घर लेकर चले गए। कुछ ही देर बाद हालत बिगड़ने लगी तो दोबारा सीएचसी ले जाया गया। मगर उन्हें बचाया नहीं जा सका। वे राजगीर का काम करते थे।
विज्ञापन

बक्शा थाना क्षेत्र के शंभूगंज हाईवे पर कबाड़ लेकर वाराणसी से सिकंदराबाद जा रहा ट्रक सुल्तानपुर की तरफ जा रहे ट्रक में पीछे से टकरा गया। हादसे में ट्रक के अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रक में सवार तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजवायी। ट्रक के खलासी हरी(35) निवासी वाजिपुर जिला एटा की मौत हो गई। चालक धर्मवीर(34) निवासी एटा व ट्रक में सवार सुशील सिंह (33) निवासी मैनपुरी घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह ने बताया कि रात में दुर्घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचकर घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया गया। मृतक के परिवार वालों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालपुर क्षेत्र के चकिया नहर मोड़ पर मंगलवार को बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन लेकर भाग गया। घायलों में जफराबाद क्षेत्र के धनेजा गांव निवासी प्रियांशु निषाद (23) व शनि निषाद (16) शामिल हैं। दोनों मोथहा गांव में अपने रिश्तेदार के घर आए थे। वहां से लौटते समय हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed