फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two killed including advocate in road accidents, five injured

सड़क हादसों में अधिवक्ता सहित दो की मौत, पांच लोग घायल

Sat, 08 Oct 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two killed including advocate in road accidents, five injured
जौनपुर। सड़क हादसों में एक अधिवक्ता सहित दो लोगों की मौत हो गई। एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

छलीशहर कोतवाली क्षेत्र के बटनहित गांव निवासी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव (60) मछलीशहर तहसील में अधिवक्ता थे। बृहस्पतिवार को तहसील में काम निपटाकर करीब साढ़े सात बजे घर लौट रहे थे। खाखोपुर बाजार से पहले रामपुर मोड़ से घर की तरफ मुड़े तभी प्रयागराज की ओर जा रही रोडवेज बस ने उनकी बाइक में धक्का मार दिया। वे गिरकर घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। प्रदीप के भाई अमित कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस को सूचना दी है। प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई की जाएगी।
सिकरारा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव निवासी आदित्य (30) और अमन कुमार निवासी हरिहरपुर अपने रिश्तेदारी में कर्मदासपुर गए थे। बृहस्पतिवार की रात में गौराबादशाहपुर का भरत मिलाप देखकर रात में ही बाइक से घर जा रहे थे। सोरसंड गांव के समीप नीलगाय से टकरा गए। राहगीरों की की सूचना पर दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां आदित्य को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

खाई में गिरी स्कार्पियो, पांच लोग घायल
जफराबाद। क्षेत्र के नेवादा गांव के पास शुक्रवार की सुबह एक स्कार्पियो अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे खाई में पलट गई। हादसे में स्कार्पियो सवार पांच लोग घायल हो गए। उनको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार के गोपालगंज निवासी एक व्यक्ति की तबीयत खराब थी। परिवार के लोग लखनऊ के पास किसी प्राइवेट अस्पताल में उपचार करवाने ले गए थे। शुक्रवार को सुबह गोपालगंज लौट रहे थे। नेवादा गांव के पास स्कार्पियो अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। घायलों जिला अस्पताल भेजवाया गया। देवेंद्र नाथ शुक्ल(62), उनकी पत्नी गौतमी देवी(60), पुत्र शशिकांत शुक्ला (40), रजनीकांत शुक्ला (24) व पुत्री रानी शुक्ला (28) घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed