{"_id":"677c240ed32dbbb52009f0d7","slug":"two-killed-including-a-woman-two-injured-in-road-accidents-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-127864-2025-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो की गई जान, दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सड़क दुर्घटनाओं में महिला समेत दो की गई जान, दो लोग घायल
विज्ञापन
लाइन बाजार थाना क्षेत्र में रविवार व सोमवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाएं हुई। इसमें एक महिला समेत दो की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला ख्वाजा दोस्त निवासी अभिषेक कपूर (18) रविवार की रात्रि अपने दो मित्रों के साथ ढाबे पर खाना खाने के लिए घर से निकला था। लाइन बाजार थाना क्षेत्र पचहटिया के पास डिवाइडर से टकराकर स्कूटी सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। काफी देर तक घायल अवस्था में तीनों पड़े हुए थे। जैसे ही इस दुर्घटना की जानकारी परिजनों को लगी वह मौके पर पहुंच गए और अभिषेक को लेकर उनके भाई आशीष कपूर और उनके साथी जिला अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम की बात कही गई लेकिन परिवार के लोग शव लेकर घर चले गए। इनके साथ घायल दोनों साथियों का इलाज चल रहा है।
जफराबाद कस्बे के नावघाट निवासी अनीता देवी पत्नी अधिवक्ता सुदर्शन व उनका लड़का सदानंद निषाद अपने किसी रिश्तेदार के यहां गए थे। वहां से जौनपुर अस्पताल में भर्ती एक अन्य रिश्तेदार को देखने के लिए जौनपुर जा रहे थे। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कुद्दुपुर-रसैना मार्ग पर सोमवार की शाम मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने बाइक सवार सदानंद निषाद को धक्का दे दिया।
विज्ञापन
जिससे सदानंद की बाइक असंतुलित होकर गिर गई। सदानंद दूर जा गिरा और उसकी मां अनीता देवी ट्रैक्टर के पिछले पहिए की चपेट में आ गई। ट्रैक्टर का पिछला पहिया अनीता के पेट पर चढ़ जाने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक मौके से फरार हो गया है।