फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two killed in road accidents

सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत

Wed, 20 Oct 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two killed in road accidents
अलग-अलग स्थानों पर बुधवार को हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो वाहन चालकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर निवासी रमेश सोनकर (30) बुधवार को सुबह करीब 10 बजे पिकअप में मुर्गा लादकर बदलापुर से जौनपुर की तरफ जा रहे थे। वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बक्शा थाना क्षेत्र के लखौंवा के पास पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मड़हे में घुस गया। इस हादसे में रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रमेश सोनकर को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में दूसरा वाहन लेकर आए लोग मुर्गे को ले गए। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के सिपाह मोहल्ला निवासी दिनेश यादव (50) अपने बेटे अर्जुन यादव (25) के साथ डीसीएम पर प्रयागराज से सब्जी लादकर मंगलवार को शीतला चौकियां स्थित नवीन मंडी उतारने जा रहे थे। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सीहीपुर में डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में टकरा गई। इस हादसे में डीसीएम चला रहे दिनेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घायल अर्जुन को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायल का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed