{"_id":"5f68e6b18ebc3ed55d572719","slug":"two-killed-from-corona-including-city-business-leader-31-new-cases-found-jaunpur-news-vns5486082126","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के व्यापारी नेता समेत कोरोना से दो की मौत, 31 नए केस मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के व्यापारी नेता समेत कोरोना से दो की मौत, 31 नए केस मिले
विज्ञापन
करंजाकला पीएचसी पर कोरोना जांच के लिए सैम्पल लेते चिकित्सक।
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कोरोना से मौत का आंकड़ा अब तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को शहर के एक व्यापारी नेता समेत दो लोगों की कोरोना से मौत हो गई। वहीं 31 नए पॉजिटिव केस भी मिले हैं, जबकि पहले से भर्ती 47 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गई। नए मरीजों के बाद कोरोना पॉजिटिव केस की कुल 4729 हो गई। इसमें 583 एक्टिव केस हैं। अब तक 61 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
शहर के पंजाबी मार्केट निवासी व्यापारी नेता (50) को पिछले दिनों सर्दी-खांसी व बुखार की समस्या से ग्रसित होने पर लखनऊ में भर्ती कराया गया था। वहां हुई जांच में उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। सोमवार को उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वह व्यापार मंडल के पदाधिकारी थे। जेसीआई, लायंस क्लब के सदस्य भी रहे। विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। उनके निधन की खबर मिलते ही व्यापारियों में शोक छा गया। उधर, बदलापुर के दाउदपुर निवासी वृद्ध (75) को सांस लेने में तकलीफ होने पर 17 सितंबर को बदलापुर सीएचसी पर लाया गया था। वहां जांच में रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद एल-2 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर बीएचयू ले गया, जहां उनकी मौत हो गई। नए मरीजों की पहचान के लिए जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में कैंप लगाया गया। मछलीशहर सीएचसी की टीम ने डॉ. बीएल यादव के नेतृत्व में खरैयामऊ के कैंप लगाकर जांच की गई। इसमें कुल 56 लोगों की जांच हुई। टीम में भोलानाथ गुप्ता, रवींद्र प्रताप सिंह, रीना सिंह आदि शामिल रहे। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को 1616 सैंपल के रिजल्ट आए, जिसमें 31 पॉजिटिव हैं। अब तक 61 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है। विभिन्न क्षेत्रों से 2202 सैंपल लिए गए। इसे मिलाकर अब तक 139041 सैंपल किए जा चुके हैं, जिसमें 137638 का रिजल्ट आ गया है।
कोरोना मरीज ने अस्पताल जाने से किया इंकार
महराजगंज। क्षेत्र के पोखरा गांव निवासी महिला ने बुखार की शिकायत पर सुजानगंज सीएचसी पर जांच कराई। उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। जब स्वास्थ्य विभाग की टीम उसे कोविड-19 अस्पताल ले जाने पहुंची तो महिला ने वहां जाने से इंकार कर दिया। काफी कोशिशों के बाद भी महिला नहीं मानी तो उच्चाधिकारियों को सूचना देते हुए टीम लौट गई। चिकित्सक रमेश चंद्र यादव ने बताया कि महिला के पास अलग शौचालय और अलग कमरे की सुविधा नहीं है। साथ ही वह अन्य रोगों से भी पीड़ित है। लिहाजा उसे होम आइसोलेट की सुविधा नहीं दी जा सकती हैं। पुलिस की सहायता ली जाएगी।