फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two including bike rider teenager died after colliding with culvert

Jaunpur News: पुलिया से टकराकर बाइक सवार किशोर सहित दो की मौत

Tue, 06 Jun 2023 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jun 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two including bike rider teenager died after colliding with culvert
चंदवक थाना क्षेत्र के अइलिया गांव के पास बजरंगनगर-कोइलारी मार्ग पर सोमवार की शाम करीब छह बजे पुलिया से टकराकर बाइक सवार एक किशोर सहित दो लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। चंदवक थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी कीर्तन प्रजापति का पुत्र गोलू प्रजापति(18) अपने गांव के ही राहुल प्रजापति(15) के साथ रिश्तेदारी में गया था। चंदवक थाना क्षेत्र के ही अमरौना गांव से शाम करीब पांच बजे दोनों एक ही बाइक से घर के लिए रवाना हुए। पुलिस के अनुसार, बजरंगनगर- कोइलारी मार्ग पर दोनों अइलिया गांव के पास पहुंचे थे तभी अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर नहर में गिर गए। कुछ देर के बाद लोगों की नजर पड़ी तो घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके से दोनों को जब तक अस्पताल ले जाया जाता तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

थाना प्रभारी चंदवक विजय शंकर सिंह ने बताया कि हादसे में दोनों की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



बोलेरो की टक्कर से मासूम की मौत, पिता घायल

बदलापुर में कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर गांव के पास पुलिया पर सोमवार की शाम को बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार मासूम पुत्र की मौत हो गई, जबकि पिता घायल हो गया। पुलिस के अनुसार, उदपुर गेल्हवा गांव निवासी राजकुमार निषाद अपने चार वर्षीय पुत्र शिवम को लेकर बाजार गया था। वहां से वापस लौटते समय बोलेरो से टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों पिता-पुत्र घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां शिवम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed