फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two including a paan seller died in road accidents

सड़क हादसों में पान विक्रेता समेत दो की मौत

Mon, 16 Mar 2020 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Two including a paan seller died in road accidents
मछलीशहर/सुजानगंज। अलग-अलग क्षेत्रों में रविवार को हुए सड़क हादसों में पान विक्रेता समेत दो की मौत हो गई। मछलीशहर में साइकिल सवार पान विक्रेता डीसीएम की चपेट में आ गया, जबकि सुजानगंज में बाइक सवार की मौत हो गई।
विज्ञापन

छाछो गांव निवासी लालचंद्र बिंद (48) की मछलीशहर के चुंगी चौराहे पर पान की दुकान है। रविवार को वह घर से दुकान की ओर साइकिल से जा रहे थे। मछलीशहर-प्रयागराज मार्ग पर छाछो मोड़ के पास डीसीएम ने पीछे से धक्का मार दिया। सड़क पर गिरे लालचंद्र डीसीएम के पहिए में फंसकर करीब 10 मीटर तक घिसटते रहे। हादसे में मौके पर ही उनकी मौत हो गई। लोगों ने डीसीएम को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक के दो पुत्र और एक पुत्री है। घटना की जानकारी होने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे। उधर, सुजानगंज क्षेत्र के हरीपुर बाजार में रविवार की दोपहर गांव निवासी सरिता देवी (55) पत्नी स्व.रमेश चंद्र अपने घर के सामने से सड़क पार कर रही थीं। तभी महराजगंज की तरफ से आ रहे बाइक सवार युवक अमन (22) पुत्र मुकेश उपाध्याय निवासी पतहना ने महिला को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी सुजानगंज लाया गया, जहां स्थिति गंभीर देख दोनों को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। वहां अमन की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed