फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Two groomsmen injured in knife attack

Jaunpur News: चाकू से हमले में दो बराती हुए घायल

Wed, 04 Dec 2024 12:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 12:43 PM IST
विज्ञापन
Two groomsmen injured in knife attack

विज्ञापन

बरौत। हंडिया थाना क्षेत्र के रसार में मंगलवार सुबह विवाद के दौरान चाकूबाजी हो गई। हमले में दो बराती घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रसार गांव में रामलखन चौहान के यहां बारात आई थी। मंगलवार सुबह नौ बजे बरातियों की विदाई हो रही थी। इस बीच गांव के कुछ अराजकतत्वों ने बरातियों पर चाकू से हमला कर दिया। रामलखन चौहान ने बताया कि उनकी बेटी कंचन की शादी सोमवार रात को थी। गांव के कुछ युवकों से बरातियों का विवाद हो गया था। इसी रंजिश में सुबह विदाई के समय गांव के तीन लड़के आए।
विज्ञापन

इनमें से एक युवक ने बरात में आए संदीप चौहान निवासी सराय ममरेज (20) के सिर में चाकू से हमला कर दिया। उसने पंचम चौहान (18) निवासी करकोली, मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर की पीठ में चाकू से वार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना पर बरौती चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बरौत चौकी इंचार्ज सौरभ पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है। जांच के मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed