फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   two dozen mud house fired

आग लगने से दो दर्जन मड़हे राख, सामान नष्ट 

Tue, 26 Apr 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Tue, 26 Apr 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
 जिले के अलग अलग इलाकों में मंगलवार को हुई अगलगी की घटना में करीब दो दर्जन मड़हे जलकर राख हो गए। दो मवेशियों को की झुलसकर मौत हो गई। आधा दर्जन मवेशी झुलस गए। पशुओं को बचाने में एक वृद्ध गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार रमदेइया गांव निवासी माता प्रसाद यादव के पशुशाला में आग लग गई। पशुओं को बचाने में माता प्रसाद भी झुलस गए।
विज्ञापन


मड़हे में बंधी गाय की झुलसकर मौत हो गई। आग की चिंगारी बगल में हरिश्चन्द यादव के भी घर पहुंच गई। जिसमें उनके दो छप्पर जल गए। रामबरन यादव का भी दो मडहा जल गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदलापुर प्रतिनिधि के अनुसार सरायत्रिलोकी गांव की मुसहर बस्ती में आग लगने से तीन परिवारों का छह रिहायशी छप्पर जलकर राख हो गया। मुंगराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार तरहटी गंाव में चार परिवारों आधा दर्जन रिहायशी छप्पर जलकर राख हो गए।

पहले राम बहादुर प्रजापति के छप्पर मे आग लही। जो फैलकर कमला प्रजापति ,लवकुश व रमेश के छप्पर भी जल गए। राम बहादुर के दो भैंस भी झुलस गईं। 

खेतासराय सोमवार की दोपहर कस्बे के बभनौटी वार्ड के कोहरौटी मोहल्ले में आग लग गई। आग से घर के पीछे रखे बांस बल्ली, पटरी  दरवाजा, सरपत जल गया।

दोपहर करीब तीन बजे छोटेलाल प्रजापति के घर के पिछवाड़े रखे बांस और पटरी से ढेर से आग की लपटें  निकलने लगी। आग राम आसरे,  जियालाल,  मदनलाल और  अवधू के घर के पिछवाड़े भी पकड़ लिया।

शाहगंज से दमकल पहुंची तो ईदगाह पोखरी से पानी ले कर आग बुझाया। आग बारां  रोड पर सड़क के किनारे पड़े कूड़े के  ढेर से लगी। उधर कस्बे के बारां में चीनी सोनकर के घर भी आग लग गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। 

गौराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार आरा कुण्डी पुरवा गांव में अज्ञात कारण से लगी आग से जगरदेव राजभर के तीन रिहायशी मड़हे जल कर राख हो गए। मड़हे में बंधी भैंस झुलसकर मर गई।


एक बैल और एक पड़िया झुलस गई। पशुओं को बचाने में जगरदेव भी झुलस गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचा लेकिन तबतक आग बुझ चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed